फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI to ask Indian team management and selection committee for report on Hardik Pandya and Varun Chakravarthy fitness, Hardik Pandya set to be dropped for t20 series against New Zealand

हार्दिक से नाखुश BCCI: टीम मैनेजमेंट और चयन समिति से मांगा जा सकता है जवाब, टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है

Mon, 08 Nov 2021 05:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 Nov 2021 05:03 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई हार्दिक के प्रदर्शन से नाखुश है। बीसीसीआई ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैचों में उनके सिलेक्शन पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
BCCI to ask Indian team management and selection committee for report on Hardik Pandya and Varun Chakravarthy fitness, Hardik Pandya set to be dropped for t20 series against New Zealand
हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे टी-20 विश्व कप में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रुप स्टेज से ही टीम इंडिया के बाहर होने के बाद बीसीसीआई एक्शन में है। इसी महीने न्यूजीलैंड भारत दौरे पर आ रही है और मंगलवार को टीम का एलान किया जा सकता है। इस दौरान दोनों टीमें तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर किया जा सकता है। 
विज्ञापन


चयन समिति से जवाब मांग सकता है बीसीसीआई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई हार्दिक के प्रदर्शन से नाखुश है। बीसीसीआई ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैचों में उनके सिलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। साथ ही चयन समिति और टीम मैनेजमेंट से इसका जवाब भी मांगा है। बोर्ड का मानना है कि जब हार्दिक चोटिल थे, तो उन्हें स्क्वॉड में शामिल कैसे किया गया। साथ ही मैच में उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल क्यों किया गया।
विज्ञापन


बोर्ड इस मामले पर चयन समिति और टीम मैनेजमेंट से रिपोर्ट मांग सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि बीसीसीआई उनसे पूछ सकता है कि जब आईपीएल 2021 के दौरान ही हार्दिक के चोट का पता चल चुका था तो उन्हें स्क्वॉड में शामिल करने की बजाय नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) क्यों नहीं भेजा गया? इनसाइड स्पोर्ट्स ने बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से कहा कि निश्चित तौर पर दोनों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक पर क्यों उठ रहा है विवाद?
  • पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले चयन समिति और टीम मैनेजमेंट दोनों को पता था कि हार्दिक फिट नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने गैम्बल किया, जो कि सही नहीं बैठा। टीम इंडिया को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
  • हार्दिक के गेंदबाजी नहीं कर पाने की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को छठे गेंदबाज की कमी खली। इससे टीम बैलेंस पर असर पड़ा।
  • अब जब टीम इंडिया बाहर हो चुकी है, तो बीसीसीआई इन सब फैसलों से खुश नहीं है।
  • सिर्फ हार्दिक ही नहीं, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी आईपीएल के बाद और विश्व कप से पहले फिट नहीं थे। उनको लेकर भी बोर्ड सवाल पूछ सकता है।
  • हार्दिक को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम से बाहर किया जा सकता है। साथ ही उन्हें नेशनल क्रिकेट अके़डमी भेजा जा सकता है।
  • चयन समिति ने भी अपने अधिकारियों को घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट पर नजर रखने के लिए कहा है। साथ ही उन्हें हार्दिक के बैकअप को तैयार करने कहा गया है।
हार्दिक ही नहीं वरुण के चयन पर भी नाखुश है बोर्ड
बीसीसीआई सिर्फ हार्दिक ही नहीं, वरुण के चयन पर भी सवाल उठा सकता है। चयन समिति से यह पूछा जा सकता है कि वरुण जब फिट नहीं थे, तो युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस के साथ ही रहना चाहते थे। उन्हें एनसीए वापस जाने के लिए भी कहा गया था, पर उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। इससे बोर्ड नाखुश है। अब टी-20 विश्व कप के बाद उन्हें लंब आराम के लिए भेजा जाएगा। अब यह देखने वाली बात होगी कि दिसंबर जनवरी में होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए उन्हें टीम में शामिल किया जाता है या नहीं।

वेंकटेश अय्यर को मिल सकता है मौका
आईपीएल खत्म होने के बाद हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार वेंकटेश अय्यर को देखा जा रहा था। सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट में भी वेंकटेश के प्रदर्शऩ पर गौर करने के लिए कहा गया है। उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयन समिति को इस बात की चिंता है कि उनके पास हार्दिक का रिप्लेसमेंट ही नहीं है। इसलिए घरेलू टूर्नामेंट में एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर पर नजर रखने को कहा गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए यह टीम हो सकती है...
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हर्षल पटेल, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया, श्रेयस अय्यर, राहुल चाहर, टी नटराजन, मयंक अग्रवाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed