{"_id":"1eff09e0ce7d35beb6a4c36b72e97b09","slug":"bcci-tie-up-with-pepsi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेप्सी ने बीसीसीआई से फिर मिलाया हाथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पेप्सी ने बीसीसीआई से फिर मिलाया हाथ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Mar 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ महीने पहले शीतल पेय पदार्थ पेप्सी ने आईपीएल लोगो के साथ अनुबंध में अपने हाथ पीछे कर लिए जरुर किए थे लेकिन अब उसने बीसीसीआई से फिर हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन
पेप्सी ने बीसीसीआई के साथ 4 साल का एग्रीमेंट किया है। इसमें भारत में होने वाले सभी घरेलु और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच शामिल होंगे।
पेप्सी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि सट्टेबाजी में आईपीएल पर हुई कार्रवाई के बाद उनका साथ रहना संभव नहीं, क्योंकि इससे ब्रांड की छवि खराब हो रही है।
जिस वक्त पेप्सी से आईपीएल ने हटने का निर्णय लिया था, उस वक्त उनका 5 साल का कांट्रेक्ट 2017 को खत्म होना था। लेकिन करार पहले ही खत्म हो गया।
पेप्सी की भारतीय क्रिकेट में वापसी की जानकारी देते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने हर्ष जताया और कहा कि 4 साल के इस अनुबंध में बीसीसीआई को कुल 150 करोड़ की कमाई होगी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि पेप्सी के अलावा दो और स्पोंसर्स आगामी 10 दिनों में घोषणा होगी।
माना यह भी जा रहा है कि टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन लाजवाब रहा है। इसलिए स्पोंसरशिप भुनाने के लिए पेप्सी मौका गंवाना नहीं चाहती।