फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Syed Mushtaq Ali Trophy and Vijay Hazare Trophy Knockout matches will be held in Kolkata and Ahmedabad

Domestic Cricket: बीसीसीआई का एलान, दो शहरों में होंगे सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मैच

Tue, 06 Sep 2022 05:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Sep 2022 05:31 PM IST
सार

बीसीसीआई 2020 के बाद पहली पूर्ण घरेलू सीजन का आयोजन कर रहा है। ईरानी कप के दो मैच सीजन की शुरुआत और अंत में होंगे। रणजी ट्रॉफी का आयोजन 12 दिसंबर से 20 फरवरी तक होगा।

विज्ञापन
BCCI Syed Mushtaq Ali Trophy and Vijay Hazare Trophy Knockout matches will be held in Kolkata and Ahmedabad
तमिलनाडु सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की मौजूदा चैंपियन है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मैदानों का एलान कर दिया है। इस बार दोनों टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड के मैच कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, बोर्ड अगले कुछ महीनों में ईरानी कप के दो मैचों का भी आयोजन करेगा। 
विज्ञापन


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी घरेलू टी20 टूर्नामेंट है। यह 11 अक्टूबर से पांच नवंबर तक खेला जाएगा। वहीं, 12 नवंबर से दो दिसंबर तक वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन होगा। मुश्ताक अली ट्रॉफी में लीग चरण के मैच लखनऊ, इंदौर, राजकोट, पंजाब और जयपुर में खेले जाएंगे। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में लीग चरण के मैच मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता और रांची में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई 2020 के बाद पहली पूर्ण घरेलू सीजन का आयोजन कर रहा है। ईरानी कप के दो मैच सीजन की शुरुआत और अंत में होंगे। बीसीसीआई ने अपनी राज्य इकाइयों से साझा किए कार्यक्रम में बताया कि 2020 रणजी चैंपियन सौराष्ट्र एक से पांच अक्टूबर तक शेष भारत की मेजबानी करेगा। वहीं, मौजूदा चैंपियन मध्य प्रदेश अगले साल एक से पांच मार्च तक शेष भारत के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में कोरोना महामारी के कारण ईरानी कप का आयोजन नहीं हुआ था। महिला क्रिकेट की बात करें तो पहली अंडर-15 वनडे प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 12 जनवरी तक बेंगलुरु, रांची, राजकोट, इंदौर, रायपुर और पुणे खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट का मकसद नई प्रतिभाओं को सामने लाना है। बीसीसीआई के घरेलू सीजन की शुरुआत आठ से 25 सितंबर तक होने वाली दलीप ट्रॉफी के साथ होगी। रणजी ट्रॉफी का आयोजन 12 दिसंबर से 20 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed