{"_id":"6051aa608ebc3ed8347edd63","slug":"bcci-suspends-all-age-group-tournaments-amid-rising-coronavirus-cases-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना फिर बनी बाधा: भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच क्रिकेट के लिए एक और बुरी खबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना फिर बनी बाधा: भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच क्रिकेट के लिए एक और बुरी खबर
Wed, 17 Mar 2021 12:36 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:36 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से चेन्नई में होगा। चेपॉक स्टेडियम में दर्शकों के बिना गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोक की टक्कर होनी है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली, जय शाह और धूमल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वापसी के साथ ही देशभर में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बननी शुरू हो चुकी है। देश के कई शहरों में लॉकडाउन लागू किया गया है, जिसका सीधा असर खेलों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। पहले अहमदाबाद में जारी भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज में दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई। अब बीसीसीआई ने एक और बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला लिया है। मैच के आयोजन के लिए पूरी टीम को एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करनी होगी, सख्त क्वारंटीन नियमों का पालन करना होगा। बायो-बबल का निर्माण करना होगा। जो मौजूदा हालात में खतरे से खाली नहीं। जय शाह ने यह भी कहा कि बोर्ड आईपीएल 2021 के बाद इन टूर्नामेंट्स के आयोजन के लिए विंडो तलाशेगा।
विज्ञापन
एक पत्र में बोर्ड के सचिव जय शाह लिखते हैं कि, 'देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से साल 2020-21 का घरेलू सीजन वैसे ही देरी से शुरू हुआ। हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और आईपीएल नीलामी के बाद बोर्ड ने सफलतापूर्वक विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन करवाया। दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम का भारत दौरा भी जारी है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।'
विज्ञापन