फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI SGM on May 29 to discuss hosting of T20 World Cup

टी-20 विश्व कप: 29 मई को BCCI की अहम बैठक, टूर्नामेंट की मेजबानी पर होगी चर्चा

Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
सार

  • 29 मई को BCCI की एसजीएम की बैठक
  • टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर होगी चर्चा
  • दो जून को होगी आईसीसी की बैठक

विज्ञापन
BCCI SGM on May 29 to discuss hosting of T20 World Cup
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 29 मई को एसजीएम की एक बैठक बुलाई है, जिसमें इस साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर चर्चा होगी। सूत्र ने मंगलवार को इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी। दरअसल, बीसीसीआई 29 मई को बैठक इसलिए बुलाई है क्योंकि एक जून को आईसीसी की बैठक होनी है। बता दें कि इस साल भारत में अक्तूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्र ने कहा, आईसीसी की बैठक से पहले बीसीसीआई अपना एक बैठक आयोजित कर कोरोना की स्थिति का जायजा लेना चाहता है, ताकि टी-20 विश्व कप के आयोजन में कोई बाधा न आए।' सूत्र ने कहा कि बीसीसीआई ने जिन शहरों के नाम का चुनाव किया है, बैठक में उस पर एक बार फिर से विचार किया जाएगा। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि इन शहरों में कोरोना की स्थिति कैसी है। इसके अलावा सूत्र ने कहा कि एसजीएम की बैठक में टी-20 विश्व कप पर चर्चा के अलावा इंटरनेशनल कैलेंडर, महिला क्रिकेट के बारे में भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन


बीसीसीआई टी-20 विश्व कप के आयोजन के लिए नौ शहरों को चुना है, जिनमें अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई शामिल हैं। अब आईसीसी भारत में कोरोना के हालात को ध्यान में रखते हुए इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर इन स्थलों का चुनाव करेगा। बता दें कि अक्तूबर और नवबंर के बीच प्रस्तावित इस टूर्नामेंट में इस साल 16 देश शामिल हैं। अगर सबकुछ ठीक समय के साथ हुआ तो टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed