फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci selection committee can change many faces

बीसीसीआई चयन समिति में बदल सकते हैं कई चेहरे

Thu, 27 Sep 2012 12:27 AM IST
मुंबई/ब्यूरो
मुंबई/ब्यूरो Updated Thu, 27 Sep 2012 12:27 AM IST
विज्ञापन
bcci selection committee can change many faces
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की बृहस्पतिवार को होने वाली सालाना आम बैठक (एजीएम) में सीनियर चयन समिति के कई चेहरों को बदले जाने को लेकर अहम निर्णय लिया जा सकता है। पांच सदस्यों वाली चयन समिति में चार नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। मुख्य चयनकर्ता कृष्णामाचारी श्रीकांत के चार साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन


उनके साथी चयनकर्ता नरेंद्र हिरवानी (मध्य जोन), राजा वेंकट (पूर्वी जोन) और सुरेंद्र भावे (पश्चिमी जोन) का चार साल का कार्यकाल भी जल्द ही पूरा होने जा रहा है। बोर्ड के नियमानुसार कोई भी चयनकर्ता अपने पद पर आगे नहीं बना रह सकता है।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले 1980 में चंडू बोर्डे और दो अन्य ने चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अपने चार साल के कार्यकाल को पूरा करने के बाद अगले तीन और सालों के लिए समिति की कमान संभाली थी। चयन समिति के पांचवें चयनकर्ता उत्तरी जोन से मोहिंदर अमरनाथ एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और उन्हें बोर्ड के सदस्य के तौर पर पुन: नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए चयनकर्ताओं की होड़ में पूर्वी जोन से दीप दास गुप्ता, देवांग गांधी और अरूप भट्टाचार्य, ओडिशा से देवाशीष मोहांती और झारखंड के सुब्रतो बनर्जी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि 40 लाख रुपये के सालाना वेतन पाने वाले इस पद के लिए आखिरी निर्णय बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed