कोरोना का साया: भारत-श्रीलंका सीरीज की तारीख फिर बढ़ी आगे, जानिए अब कब से खेले जाएंगे मैच
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज के शेड्यूल में फिर बदलाव किया गया है। श्रीलंका खेमे में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद 9 जुलाई को कहा गया था कि दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत 17 जुलाई से होगी। वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अब इसकी नई ताऱीख का खुलासा किया है।
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। पहले यह सीरीज 13 जुलाई से खेली जानी थी। लेकिन श्रीलंका के खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद इसमें अब तक दो बार बदलाव किया गया है। पहले सूचना दी गई कि दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज 17 जुलाई से शुरू होगी। लेकिन आज बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक बयान देते हुए सचिव जय शाह ने कहा भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत 18 जुलाई से होगी।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, भारत और श्रीलंका के बीच वनडे श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी क्योंकि मेजबान टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला आया है। तीन एकदिवसीय सीरीज के मैच 18, 20 और 23 जुलाई को प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में होंगे जबकि टी20 सीरीज की शुरूआत 25 जुलाई से होगी। सीमित ओवरों की सीरीज के सभी मैच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
India-Sri Lanka ODI series to start by July 18, due to #COVID19 cases in the Sri Lankan camp: BCCI Secy Jay Shah to ANI
विज्ञापन विज्ञापन
(Pic: Jay Shah Twitter) pic.twitter.com/1Af9xQ9vXD — ANI (@ANI) July 10, 2021
शेड्यूल के मुताबिक यह सीरीज पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे चार दिन के लिए आगे खिसका दिया गया। श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड का दौरा करके लौटी है। जहां उसका प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। इंग्लैडं ने श्रीलंका को टी-20 सीरीज में 3-0 और वनडे सीरीज में 2-0 से पटखनी दी थी। दोनों देशों के बीच तीसरा एकदिवसीय बारिश के चलते पूरा नहीं हुआ था।