फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Secretary Jai Shah informs Women's IPL can start from next year

Women's IPL: अगले साल शुरू हो सकता है महिला आईपीएल, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी जानकारी

Mon, 07 Feb 2022 04:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 04:59 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड जल्द ही महिला आईपीएल शुरू करने के बारे में सोच रहा है। साल 2023 से ही यू टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
BCCI Secretary Jai Shah informs Women's IPL can start from next year
महिला आईपीएल की शुरुआत 2023 से हो सकती है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई जल्द ही महिला आईपीएल शुरू करने के लिए काम कर रहा है। साल 2023 में महिला आईपीएल की शुरुआत हो सकती है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह जानकारी दी है। पुरुषों के आईपीएल के साथ महिलाओं की तीन टीमों की टी-20 लीग खेली जानी है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि पुरुषों की ही तरह महिलाओं का भी एक अलग आईपीएल शुरू किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव जय शाह के अनुसार महिला टी-20 चैलेंज इस साल भी जारी रहेगा, लेकिन चीजें जल्द ही बदल जाएंगी। शाह ने एक ईमेल में रॉयटर्स को बताया, "मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि बीसीसीआई आईपीएल की तरह एक महिला लीग जल्द ही शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। महिला टी 20 चैलेंज को लेकर दर्शकों के अंदर काफी उत्साह है और हम सभी इसका आयोजन करना चाहते हैं।"
विज्ञापन


भारत में होगा आईपीएल का आयोजन
आईपीएल 2020 का पूरा सीजन और आईपीएल 2021 का आधा सीजन संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था, क्योंकि भारत में कोरोना के मामले बहुत ज्यादा थे। इस साल आईपीएल मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा और जय शाह को भरोसा है कि 10 टीमों वाले टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में हालात अलग थे। इस वजह से हमने यूएई में आईपीएल का आयोजन किया। उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल के मैचों में दर्शकों को आने की अनुमति कोविड दिशा निर्देशों के आधार पर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार देशों की लीग के पक्ष में नहीं है बीसीसीआई
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टी-20 टूर्नामेंट का भी प्रस्ताव रखा है। यह टूर्नामेंट हर साल आयोजित किया जाएगा। इस पर शाह ने कहा कि इस तरह की पहल का उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना है। हमारे लिए खेल का विस्तार करना अधिक महत्वपूर्ण है। हर साल आईसीसी टूर्नामेंट और आईपीएल के आयोजन को देखते हुए हमारी प्रथामिकता टेस्ट क्रिकेट पर जोर देने की है। उन्होंने यह भी कहा कि वो ओलंपिक को लेकर भी उत्सुक हैं, क्योंकि इससे खेल के विस्तार में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed