फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI secretary Jai Shah informed that this year Indian women cricket team will play day night test in Australia

बीसीसीआई: ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट खेलेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें सभी मैचों का शेड्यूल

Thu, 20 May 2021 03:00 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 20 May 2021 03:00 PM IST
सार

बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने जानकारी दी कि इस साल भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट खेलेगी।

विज्ञापन
BCCI secretary Jai Shah informed that this year Indian women cricket team will play day night test in Australia
भारतीय महिला टेस्ट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इस बात की घोषणा की। शाह ने आज यानी बृहस्पतिवार (20 मई) को कहा कि इतिहास में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। यह महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की भारत की रणनीति का हिस्सा है। अपने ट्विटर अकाउंट से शाह ने ट्वीट किया, ‘क्रिकेट के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे ले जाते हुए मुझे यह घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में दिन-रात का टेस्ट खेलेगी।’

विज्ञापन


16 जून को इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट मैच खेलेगी महिला टीम
बीसीसीआई के सचिव ने जानकारी दी कि भारतीय महिला टीम अभी फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है, जहां 16 जून को उसे एक टेस्ट मैच खेलना है। उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों में यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला टेस्ट मैच होगा। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 19 से 24 सितंबर के बीच तीन वनडे मैच, 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच टेस्ट मैच और 7 से 11 अक्टूबर के बीच टी 20 सीरीज भी खेलेगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार 2006 में टेस्ट खेला था।
विज्ञापन


महिला क्रिकेट में अभी तक डे-नाइट का इकलौता टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नवंबर 2017 में सिडनी में खेला गया है, जो ड्रॉ रहा था। बता दें, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही महिला क्रिकेट में ऐसी दो टीमें हैं जो लगातार टेस्ट खेलती हैं। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने कहा, 'हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट और होने चाहिए। यह रोमांचक होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट खेलेगी और इससे पता चलता है कि वह चुनौती के लिए तैयार होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का शेड्यूल

  • 19 सितंबर: पहला वनडे, नॉर्थ सिडनी ओवल (डे-नाइट)
  • 22 सितंबर: दूसरा वनडे, जंक्शन ओवल
  • 24 सितंबर: तीसरा वनडे, जंक्शन ओवल
  • 30 सितंबर से 3 अक्टूबर: डे-नाइट टेस्ट, पर्थ
  • 7 अक्टूबर: पहला टी20: नॉर्थ सिडनी ओवल
  • 9 अक्टूबर: दूसरा टी20 , नॉर्थ सिडनी ओवल
  • 11 अक्टूबर: तीसरा टी20, नॉर्थ सिडनी ओवल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed