फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI secretary Devajit Saikia said that India to follow ICC's uniform-related guidelines at Champions Trophy

Champions Trophy: जर्सी संबंधी मामले पर ICC के दिशानिर्देश का पालन करेगा BCCI, सचिव सैकिया ने स्पष्ट किया रुख

Wed, 22 Jan 2025 05:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jan 2025 05:32 PM IST
सार

ऐसी खबरें आई थी कि बीसीसीआई 'मेजबान राष्ट्र विनियमन' के हिस्से के रूप में टीम किट पर 'पाकिस्तान' लिखा होने का इच्छुक नहीं है। हालांकि, आईसीसी ने कथित तौर पर भारतीय बोर्ड से कहा था कि भारतीय टीम को किट पर 'पाकिस्तान' लिखा होना चाहिए क्योंकि टूर्नामेंट का मूल मेजबान पाकिस्तान है।

विज्ञापन
BCCI secretary Devajit Saikia said that India to follow ICC's uniform-related guidelines at Champions Trophy
देवजीत सैकिया - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की जर्सी को लेकर सामने आ रही खबरों के बीच अपना रुख स्पष्ट किया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि बोर्ड इस मामले में आईसीसी के दिशानिर्देश का पालन करेगा। सैकिया ने इसके साथ ही उन अटकलों को खारिज किया कि बोर्ड ने टीम की आधिकारिक जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

मामले पर आईसीसी की आई थी प्रतिक्रिया 
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान में होना है, लेकिन भारत हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि बीसीसीआई 'मेजबान राष्ट्र विनियमन' के हिस्से के रूप में टीम किट पर 'पाकिस्तान' लिखा होने का इच्छुक नहीं है। हालांकि, आईसीसी ने कथित तौर पर भारतीय बोर्ड से कहा था कि भारतीय टीम को किट पर 'पाकिस्तान' लिखा होना चाहिए क्योंकि टूर्नामेंट का मूल मेजबान पाकिस्तान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विवाद के बीच सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई पोशाक से जुड़े आईसीसी के हर नियम का पालन करेगा। अन्य टीमें लोगो और पोशाक से जुड़े नियमों के संबंध में जो भी करेंगी, हम उसका पूरी तरह से पालन करेंगे। 
विज्ञापन

रोहित के पाकिस्तान जाने पर नहीं हुआ निर्णय 
सैकिया ने हालांकि यह नहीं बताया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कप्तान के संवाददाता सम्मेलन और आधिकारिक फोटो शूट सहित आईसीसी के टूर्नामेंट पूर्व कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा, रोहित शर्मा आईसीसी मीडिया कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, यह अभी भी तय नहीं है। 

बीसीसीआई और पीसीबी के रिश्ते तनावपूर्ण
पिछले कुछ महीने बीसीसीआई और पीसीबी के बीच काफी तनावपूर्ण रहे हैं। खासकर भारतीय बोर्ड द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने के बाद से तो माहौल और बिगड़ा है। पाकिस्तान लगातार गीदड़भभकी दे रहा था, लेकिन आईसीसी के सामने उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी। अंत में, इस मामले पर एक समझौता हुआ हालांकि बीसीसीआई को निकट भविष्य में इसके लिए भारी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है। समझौते के तौर पर बीसीसीआई द्वारा टीम नहीं भेजे जाने के बाद अब पाकिस्तान 2027 तक भारत की मेजबानी में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स के मुकाबले किसी तटस्थ स्थान पर खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed