फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI sacks Chetan Sharma-led senior national selection committee invites applications

BCCI: टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन का असर! चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति बर्खास्त

Fri, 18 Nov 2022 11:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Nov 2022 11:20 PM IST
सार

बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद चयन समिति को बर्खास्त करने का फैसला किया। टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी। उसके बाद कई खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवाल उठे थे।

विज्ञापन
BCCI sacks Chetan Sharma-led senior national selection committee  invites applications
चेतन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। उसने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए आवेदन मंगाए हैं। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि चयनकर्ता के पांच पद खाली हैं। बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद चयन समिति को बर्खास्त करने का फैसला किया। टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी। उसके बाद कई खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवाल उठे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


60 से ज्यादा उम्र न हो पूर्व खिलाड़ी की
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि नई राष्ट्रीय चयन समिति के लिए पूर्व खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। चयन समिति के पांच पद हैं। आवेदन 28 नवंबर को शाम 6:00 बजे तक किया जा सकेगा। शर्तों के अनुसार पूर्व खिलाड़ी की उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा 7 टेस्ट मैच खेले हों या फिर 30 प्रथम श्रेणी मैच खेले हों अथवा 10 अंतरराष्ट्रीय वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले हों। इसके अलावा कम से कम पांच साल पहले संन्यास लिया हो। बीसीसीआई से संबंधित किसी भी क्रिकेट समिति का पांच वर्ष तक सदस्य रहा हो, वह चयन के योग्य नहीं माना जाएगा। आवेदनों की छंटनी के बाद आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: VIDEO: 'आईपीएल ऑक्शन आ रहा', इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कुछ इस तरह ऑस्ट्रेलियाई स्टार को स्लेज किया, देखें

टीम इंडिया 2021 के बाद 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं जीती
चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति में अभी कुल चार सदस्य थे। इसमें चेतन शर्मा उत्तर क्षेत्र, हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंथी (पूर्व क्षेत्र) थे। कुछ का चयन 2020 तो कुछ का 2021 में हुआ था। चेतन शर्मा की अगुआई में चुनी गई टीम 2021 के बाद 2022 में भी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन नहीं बन पाई।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ VIDEO: बारिश के बीच 'फुटवॉली' खेलते दिखे दोनों टीमों के खिलाड़ी, एकसाथ खेले चहल, सैमसन और सोढ़ी

एक राष्ट्रीय चयनकर्ता को आम तौर पर चार साल का कार्यकाल मिलता है। इसे बढ़ाया भी जा सकता है। चयन समिति में शामिल अभय कुरुविला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पश्चिम क्षेत्र से कोई चयनकर्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed