{"_id":"5a9815944f1c1b5e6e8b8293","slug":"bcci-refuses-to-send-team-india-in-asia-emerging-nations-cup-to-be-held-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI की वजह से खतरे में पड़ा पाकिस्तान का यह टूर्नामेंट, जानें क्या है वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI की वजह से खतरे में पड़ा पाकिस्तान का यह टूर्नामेंट, जानें क्या है वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई का इस साल अप्रैल में पाकिस्तान में होने वाले एशिया इमर्जिंग नेशन कप के लिए टीम भेजने से इंकार करने के कारण इस टूर्नामेंट के आयोजन पर सवालिया निशान लग गया है। पाकिस्तान में होने वाले इमर्जिंग नेशनल कप के आयोजन पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल बीसीसआई ने पाकिस्तान में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को भेजने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पाक बोर्ड अब इसके आयोजन के लिए दूसरे रास्ते तलाश रहा है।
विज्ञापन
पाक क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि भारत अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता है और इसलिए एशिया इमर्जिंग नेशन कप की मेजबानी श्रीलंका या बांग्लादेश को सौंपी जा सकती है। अधिकारी ने बताया, 'हम यह सोचकर इस साल अप्रैल में इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार हुए थे कि सभी देश इसमें भाग लेंगे।'
विज्ञापन
इसके अलावा आईपीएल से बराबरी करने की सोच रही पाकिस्तान सुपर लीग का सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है। दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग दर्शकों के लिए तरस रही है। इस समय पीएसएल का तीसरा सीजन यूएई में खेला जा रहा है, लेकिन मैच देखने के लिए दर्शकों में कोई उत्साह नहीं है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर फैंस मजाक बना रहे हैं और इसके साथ ही इस टूर्नामेंट का भी जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन