{"_id":"61bc6d7e5d10ed0f6075d8d0","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-on-sachin-tendulkar-entry-in-indian-cricket-after-rahul-dravid-and-vvs-laxman","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI President Sourav Ganguly: क्या बीसीसीआई का हिस्सा बनेंगे सचिन तेंदुलकर? सौरव गांगुली ने इशारों में दिए इस बात के संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI President Sourav Ganguly: क्या बीसीसीआई का हिस्सा बनेंगे सचिन तेंदुलकर? सौरव गांगुली ने इशारों में दिए इस बात के संकेत
Fri, 17 Dec 2021 04:29 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Dec 2021 04:29 PM IST
सार
BCCI President Sourav Ganguly: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सीधे तौर पर नहीं लेकिन इस बात की संभावना जताई है कि सचिन भविष्य में भारतीय क्रिकेट प्रबंधन को अपनी मदद दे सकते हैं
विज्ञापन
गांगुली और सचिन
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड में इस वक्त तीन दिग्गज क्रिकेटर अपना योगदान दे रहे हैं। इनमें पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष, राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच और वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का कार्यभार संभाल रहे हैं। तीनों ही क्रिकेटर एक साथ खेल चुके हैं और भारत के महान क्रिकेटरों में इनकी गिनती होती है। हालांकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद कोई भी पद नहीं संभाला है लेकिन भविष्य में उनके बीसीसीआई से जुड़ने की संभावना बरकरार है। बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिन के करीबी दोस्त सौरव गांगुली ने इस तरफ इशारा किया है।
विज्ञापन
गांगुली ने सीधे तौर पर नहीं लेकिन इस बात की संभावना जताई है कि सचिन भविष्य में भारतीय क्रिकेट प्रबंधन को अपनी मदद दे सकते हैं। गांगुली ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सचिन की जमकर तारीफ की। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सचिन अलग ही व्यक्ति हैं। वे इन चीजों और कामों में नहीं पड़ना चाहते।
विज्ञापन
गांगुली ने कहा, 'सचिन अगर किसी भी रूप में भारतीय क्रिकेट से जुड़ते हैं तो इससे अच्छी बात नहीं हो सकती। हालांकि यहां आपको बहुत अच्छे से काम करना होगा क्योंकि यहां चारों तरफ विवाद है।
विज्ञापन
सौरव ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अंदर और बाहर चल रहे विवाद पर परोक्ष रूप से कहा कि सही हो या गलत, आप कुछ भी और कैसे भी करो, यहां विवाद अंदर आ ही जाता है। यही कारण है कि हमें सबसे अच्छा काम करना चाहिए और जो बेस्ट हो उसे आगे लाना चाहिए। इसलिए मुझे उम्मीद है कि जब सचिन को आना होगा तो वह रास्ता खोल ही लेंगे।