फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI president Sourav Ganguly Confirms a biopic is being made on him

बायोपिक: सौरव गांगुली पर बनेगी फिल्म, जानिए कौन निभाएगा 'दादा' का किरदार!

Tue, 13 Jul 2021 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 13 Jul 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
BCCI president Sourav Ganguly Confirms a biopic is being made on him
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक के लिए मंजूरी दे दी है। 'न्यूज 18' को दिए एक इंटरव्यू में 'दादा' ने इस बात की पुष्टि की। गांगुली ने कहा, 'मैंने बायोपिक के लिए हां कर दी है। यह फिल्म हिन्दी में होगी, लेकिन अभी फिल्म के डायरेक्टर का नाम बताना सम्भव नहीं है। अभी सब कुछ तय होने में कुछ समय लगेगा।' बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर का नाम सबसे आगे चल रहा है। बात लगभग तय हो चुकी है। खुद गांगुली ने उनके नाम का जिक्र किया, लेकिन दो और एक्टर्स भी रेस में हैं।

विज्ञापन


वहीं, सूत्रों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। एक प्रोडक्शन हाउस लगातार दादा के संपर्क में है। रणबीर कपूर के अलावा दो और अभिनेता इस लिस्ट में हैं, जो इस फिल्म में दादा का किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक बड़ी बजट की फिल्म है। बायोपिक का निर्माण एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के तले होगा। फिल्म मेकर्स ने इसके लिए 200 से 250 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। दरअसल, इस फिल्म में क्रिकेटर बनने से लेकर कप्तानी और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष तक का सफर दिखाया जाएगा। फिल्म कब तक रिलीज होगी, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। प्री प्रोडक्शन का काम समाप्त होते ही शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बायोपिक बन चुकी हैं। वहीं, 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम पर फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है, जिसमें कप्तान कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के जीवन पर भी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म आई थी। इन सबके अलावा मिताली राज, झूलन गोस्वामी जैसी महिला क्रिकेटर्स की बायोपिक पर भी काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed