फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI President Sourav Ganguly and Vice President Rajeev Shukla statement after two new teams

IPL 2022: दो नई टीमों के एलान के बाद गांगुली और राजीव शुक्ला ने जताई खुशी, गांगुली बोले- भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ रहा है

Mon, 25 Oct 2021 09:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 09:16 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमें सामने आने के बाद सौरव गांगुली और राजीव शुक्ला ने खुशी जताई है। गांगुली ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ रहा है, यह हमारे लिए खुशी की बात है। वहीं राजीव शुक्ला ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly and Vice President Rajeev Shukla statement after two new teams
बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली और वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों का एलान हो चुका है। अहमदाबाद और लखनऊ आईपीएल में शामिल होने वाली दो नई टीमें होंगी। सोमवार को दुबई में हुए ऑक्शन में आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ और सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद की टीम खरीदी है। इस ऑक्शन के बाद बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली और बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने खुशी जताई है। गांगुली ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ रहा है और हमें बहुत खुशी है। हमारे लिए यही जरूरी है। 
विज्ञापन

क्या बोले गांगुली

आईपीएल की दो नई टीमों के एलान के बाद गांगुली ने कहा "हम बहुत खुश हैं कि भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए यही चीज सबसे जरूरी है। हम भारतीय क्रिकेट की तरफ देखते हैं और यही हमारा काम है। भारतीय क्रिकेट जितना समृद्ध होगा, उतना ही बेहतर है।"


क्या है राजीव शुक्ला का बयान
बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने आईपीएल की दो नई टीमों के एलान के बाद कहा "आईपीएल में दो नई टीमों का जुड़ना बीसीसीआई और क्रिकेट जगत के लिए बड़ी बात है। हमारे लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश को पहली टीम मिली है और अहमदाबाद को भी आईपीएल टीम मिली है। इन दोनों जगहों में बेहतरीन स्टेडियम हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed