{"_id":"5a7b268a4f1c1b92268b8c99","slug":"bcci-pay-rs-2-4-crore-to-rahul-dravid-as-professional-fees-including-other-playesrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI ने राहुल द्रविड़ को किया मालामाल, उनके खाते में जमा की 2.43 करोड़ की राशि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI ने राहुल द्रविड़ को किया मालामाल, उनके खाते में जमा की 2.43 करोड़ की राशि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रोफेशनल फीस के तौर पर 2 करोड़ 43 लाख रुपये का भुगतान किया है। यह फिस उनका छह महीने के लिए 31 दिसंबर 2017 तक का है। बोर्ड के वेबसाइट पर जारी जनवरी 2018 में किए गए भुगतान के मुताबिक अंडर-19 वर्ल्ड टीम के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे को 4 महीने (अगस्त से नवंबर तक) के लिए प्रोफेशनल फीस के तौर पर 27 लाख रुपए दिए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को एकमुश्त लाभांश के तौर पर बोर्ड ने 60 लाख रुपये का भुगतान किया। बोर्ड ने टूर, मैच और रिटेनर फीस के तौर पर अजिंक्य रहाणे को 1 करोड़ 47 लाख, हार्दिक पंड्या को 1 करोड़ 27 लाख, कुलदीप यादव को 1 करोड़ 8 लाख, रिद्धिमान साहा को 57 लाख 81 हजार और अभिनव मुकुंद को 33 लाख 69 हजार रुपए का भुगतान किया है। यह रकम पिछले एक साल की सेवाओं के लिए दी गई। वहीं, बीसीसीआई ने दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मन्हास को दो सत्र तक जम्मू-कश्मीर का मुख्य कोच रहने के लिए 75 लाख 60 हजार रुपए दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा पूर्व बल्लेबाज गगन खोड़ा को पेशेवर फीस के तौर पर फरवरी से नवंबर 2017 के लिए 54 लाख रुपये दिए। हालांकि वह बीसीसीआई के राष्ट्रीय चयन समिति के पैनल में अब नहीं है। बोर्ड ने क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक को श्रीलंका के खिलाफ खेली गयी पिछली घरेलू सीरीज के लिए क्रमश: 36 लाख 28 हजार और 30 लाख 61 हजार रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन