फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI official asks Is Sourav Ganguly's endorsing brands is right?

दो नावों में पांव न रखें गांगुली, कंपनियों के प्रचार से बचेंः बीसीसीआई

Tue, 11 Apr 2017 02:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 11 Apr 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
BCCI official asks Is Sourav Ganguly's endorsing brands is right?
सौरव गांगुली

सौरव गांगुली खबरों में न रहें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अभी इस बात की सुगबुगाहट चल रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली 24 अप्रैल को दुबई में होने वाली महत्वपूर्ण आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की जगह शामिल होंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इस तरह एक बार फिर हो सकती है सौरव गांगुली की वापसी
विज्ञापन


दादा जो अपने क्रिकेट खेलने के दिनों में ब्रांड प्रमोटर्स की पहली पसंद बने हुए थे, अभी भी कई ब्रांडों के बीच काफी हिट हैं। 

आईपीएल के दौरान एमपीसीए स्टेडियम में गांगुली के उस विशाल होर्डिंग को कोई भूल नहीं सकता जिसमें वो उस कुरियर कंपनी का प्रमोशन करते हुए दिखाई पड़ रहे थे, जो किंग्स इलेवन पंजाब का पार्टनर है, लेकिन सवाल ये है कि 44 वर्षीय गांगुली जो अभी बंगाल क्रिकेट एसोसिशन के अध्यक्ष हैं, क्या अभी भी उत्पादों का प्रचार करना जारी रख सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- आईपीएल में ऐसा होगा, सपने में भी नहीं सोचा था: सचिन तेंदुलकर

अब जब वो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी हैं तो क्या वो आईपीएल टीम के स्पॉन्सर्स को बढ़ावा दे सकते हैं?

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी भी बोर्ड के अधिकारियों को इस तरह के कामों से बचना चाहिए। अधिकारी ने ये भी कहा कि चूंकि अब वो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के भी सदस्य हैं तो उन्हें दो नावों में पांव नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा गांगुली एक टीवी चैनल के एक्सपर्ट भी हैं और अखबारों में कॉलम भी लिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed