फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tendulkar Says I never thought IPL would be so big

आईपीएल में ऐसा होगा, सपने में भी नहीं सोचा था: सचिन तेंदुलकर

Fri, 07 Apr 2017 01:11 AM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Fri, 07 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tendulkar Says I never thought IPL would be so big
आईपीएल उद्घाटन समारोह - फोटो : IPL official web

आईपीएल के दसवें सीजन के उद्घाटन समारोह में शरीक होने के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल को लेकर एक बड़ा बयान दिया। सचिन ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि आईपीएल इतना बड़ा हो जाएगा। सचिन ने नॉन क्रिकेटिंग नेशन में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में आईपीएल के योगदान की प्रशंसा की। 

विज्ञापन


सचिन ने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आईपीएल ने 10 साल पूरे कर लिए हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शकों के सहयोग और प्यार के बिना संभव नहीं हो सकता था। 2007 में जब आईपीएल की घोषणा हुई थी और 2008 में जब पहली बार आयोजन हुआ, ईमानदारी से कहूं तो तब मैंने ये नहीं सोचा था कि धीरे-धीरे यह इतना बड़ा हो जाएगा। यह भारत के लिए गर्व का विषय है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत भारत में हुई और जिसे पूरी दुनिया ने नोटिस किया। मैंने कभी नहीं सोचा थी कि यह इतना कंप्टीटिव होगा। जैसे जैसे ये आगे बढ़ा इसमें टीमों के बीच जीत के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ती चली गई और एक अलग स्तर पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


मुंबई के लिए आईपीएल के 7 सीजन खेलने वाले मास्टर ब्लास्टर ने कहा,  दर्शकों को इसमें मजा आ रहा है। इसके अलावा आईपीएल से एक अच्छी बात यह हुई कि इसके माध्यम से क्रिकेट उन देशों में भी पहुंच गया जहां लोगों का क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं था। आईपीएल के कारण खिलाड़ियों के माइंड सेट में बहुत बदलाव हुआ है। अब खिलाड़ी ज्यादा सकारात्मक और आक्रामक हो गए हैं। लेकिन गेंदबाजों को भी ये मालूम है कि उन्हें किस तरह डिफेंसिव और लाइन-लेंथ में गेंदबाजी करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने कहा आईपीएल से सबसे ज्यादा भारत के युवा खिलाड़ियों को हुआ है। उन्हें आईपीएल के कारण दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्रिकेट के गुर सीखने का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed