फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI names updated India squad for 2nd Test vs Bangladesh; Rohit Sharma, Navdeep Saini ruled out

IND vs BAN 2nd Test: दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए रोहित, बिना खेले चोटिल हुए नवदीप सैनी, राहुल ही रहेंगे कप्तान

Tue, 20 Dec 2022 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Dec 2022 02:00 PM IST
सार

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से जीता था। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए थे। 513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 324 रन पर सिमट गई थी।

विज्ञापन
BCCI names updated India squad for 2nd Test vs Bangladesh; Rohit Sharma, Navdeep Saini ruled out
रोहित शर्मा और नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  (बीसीसीआई) ने अपडेटेड स्क्वॉड जारी किया है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी बिना कोई मैच खेले ही दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए। केएल राहुल ही दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी करते दिखेंगे।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने कहा- रोहित शर्मा वनडे सीरीज के दौरान अपने बाएं अंगूठे में चोट लगा बैठे थे। इसके बाद से वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। रोहित को चोट ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी। मेडिकल टीम का मानना है कि चोट को पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा और वक्त लगेगा, ताकी वह पूरे जोरशोर से बल्लेबाजी और फील्डिंग कर सकें। वह अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नवदीप सैनी को लेकर बीसीसीआई ने कहा- नवदीप भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज अब अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। नवदीप को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था।

India pacer Navdeep Saini will miss Dhaka Test against Bangladesh due to injury

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से जीता था। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए थे। 513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 324 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed