{"_id":"5a255d4f4f1c1b95188b7e06","slug":"bcci-named-17-member-team-for-south-africa-on-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका दौरा: 17 सदस्यीय टीम की घोषणा, विराट को टी-20 में भी आराम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका दौरा: 17 सदस्यीय टीम की घोषणा, विराट को टी-20 में भी आराम
अमरउजाला डिजिटल, खेल डेस्क नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। सोमवार को कप्तान विराट कोहली और चयनकर्ता समिति के तीन सदस्यों के बीच हुई बैठक के बाद दोनों टीमो की घोषणा की गई। राष्ट्रीय चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति ने टीम को संतुलित बताया है।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम इस प्रकार है- विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, रिद्धिमान साहा, पार्थिव पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा कप्तान, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुडा, मोहम्मद शीराज, बसील थंपी, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव

BCCI announces India's Test team against South Africa: Virat Kohli (Capt), Vijay, Rahul, Shikhar, Pujara, Rahane (vc), Rohit, Saha (wk), Ashwin, Jadeja, Parthiv, Hardik, Bhuvneshwar, Shami, Ishant, Umesh, Bumrah
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 4, 2017
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा कप्तान, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुडा, मोहम्मद शीराज, बसील थंपी, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव
BCCI announces T20I team against Sri Lanka: Rohit Sharma (Capt), KL Rahul, Shreyas Iyer, Manish Pandey, Dinesh Karthik, MS Dhoni, Hardik Pandya, Washington Sundar, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Deepak Hooda, Jasprit Bumrah, Mohammed Siraj, Basil Thampi, Jaydev Unadkat.
— ANI (@ANI) December 4, 2017
Trending Videos
जसप्रीत बुमराह को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है
कोहली एंड बुमराह
- फोटो : hindustan times
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। श्रीलंका के खिलाफ वन डे सीरीज के साथ-साथ टी-20 सीरीज में भी कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। टी-20 में विराट की जगह रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है। रोहित श्रीलंका के खिलाफ वन डे में भी कप्तानी करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका में 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच होगा
विराट कोहली
- फोटो : File
30 दिसंबर से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीकी दौरे में भारतीय टीम 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। टीम के दौरे की शुरुआत 30-31 दिसंबर को होगी। भारतीय टीम बोलैंड पार्क में दौरे का एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगी। टेस्ट सीरीज का आगाज 5 जनवरी को केपटाउन में होगा। जो 28 जनवरी तक जारी रहेगा। वनडे सीरीज 1 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान 6 वनडे खेले जाएंगे। तीन मैचों की टी-20 सीरीज 18 से 24 फरवरी तक चलेगी।
श्रीलंका के खिलाफ पहला वन डे 10 दिसंबर को होगा
एमएस धोनी और रवि शास्त्री
- फोटो : twitter
श्रीलंका के खिलाफ पहला वन डे 10 दिसंबर को धर्मशाला में तथा 13 दिसंबर को मोहाली में दूसरा वन डे खेला जाएगा। 17 दिसंबर को विशाखापट्टनम में अंतिम वन डे खेला जाएगा।
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 20 दिसंबर को कटक में पहला टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद 22 दिसंबर को इंदौर में तथा तीसरा और अंतिम मैच मुंबई में 24 दिसंबर को खेला जाएगा।
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 20 दिसंबर को कटक में पहला टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद 22 दिसंबर को इंदौर में तथा तीसरा और अंतिम मैच मुंबई में 24 दिसंबर को खेला जाएगा।