{"_id":"97199240-d32e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-may-take-a-very-hard-stand-on-dhoni-having-stake-in-rhiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पैसे' की फिरकी में फंसते जा रहे हैं धोनी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'पैसे' की फिरकी में फंसते जा रहे हैं धोनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी की खुशी यह खबर काफूर कर सकती है।
विज्ञापन
धोनी क्रिकेट की पिच पर भले कितने कामयाब हों, लेकिन पैसे कमाने की पिच पर बोर्ड की फिरकी में फंसते दिख रहे हैं।
बीसीसीआई के नए ट्रेजरार रवि सावंत को यह बात कतई पसंद नहीं कि धोनी टीम के कप्तान बने रहें और साथ ही रिति में हिस्सेदारी भी जारी रखें।
वह चाहते हैं कि धोनी खुद को तुरंत मैनेजमेंट कंपनी से अलग कर लें। सावंत का कहना है कि अगर यह धोनी के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं था, तो उन्हें आपसी हितों के टकराव का नोटिस दिया जाना चाहिए।
धोनी उस वक्त से विवाद में है, जब से यह पता चला कि रिति स्पोर्ट्स में उनकी 15 फीसदी हिस्सेदारी है। यह कंपनी सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और प्रज्ञान ओझा का काम भी देखती है।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनी ने कहा था कि धोनी कुछ वक्त के लिए ही शेयरहोल्डर रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि बोर्ड का नया निजाम इस मामले को हल्के में लेने के लिए तैयार नहीं।
विज्ञापन
सावंत ने एक बयान में कहा, 'धोनी टीम के कप्तान हैं, इसलिए उन्हें तुरंत रिति मैनेजमेंट से खुद को अलग कर लेना चाहिए।' बोर्ड चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद इस संबंध में सख्त कदम उठा सकता है।
जगमोहन डालमिया ने हाल में कहा था, 'मैं चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान टीम को डिस्टर्ब नहीं करना चाहता। इससे मुझे कोई फायदा नहीं होगा। हमने इस मामले पर गौर किया है।'