फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI ने की IPL पर चर्चा, टीम मालिक बोले- पैसा नहीं स्वास्थ्य जरूरी

Sat, 14 Mar 2020 03:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 14 Mar 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Bcci IPL Franchise Meet Held With The Focus on Public Safety And Well Being
IPL 2019 - फोटो : TWITTER

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को मुंबई के बोर्ड मुख्यालय में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मालिकों से नॉवेल कोरोना वायरस (सीओवीआईडी -19) के प्रकोप और आगामी सीजन पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। बैठक के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सभी टीमों और बोर्ड को फैंस और खिलाड़ियों की चिंता है।



बीसीसीआई और आईपीएल टीम मालिकों के बीच हुई बैठक में टूर्नामेंट के इस सीजन को छोटा करने पर चर्चा हुई। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के दौरान छह-सात विकल्पों पर चर्चा हुई जिसमें छोटे टूर्नामेंट का विकल्प भी शामिल था।

Bcci IPL Franchise Meet Held With The Focus on Public Safety And Well Being
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में हुई बैठक में दो से तीन राज्यों में ही आईपीएल के मैच आयोजित करने पर चर्चा हुई ताकि खिलाड़ियों को ज्यादा यात्रा ना करने पड़े। साथ ही आईपीएल मैचों में कटौती पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में कहा गया कि जरूरत पड़ी तो विदेशी खिलाड़ियों के बिना ही टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है।

सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ बीसीसीआई ने प्राथमिकता के रूप में प्रशंसकों, एथलीटों और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई के रुख को दोहराया है।

Bcci IPL Franchise Meet Held With The Focus on Public Safety And Well Being
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF

बोर्ड सार्वजनिक स्वास्थ्य के सर्वोत्तम हित में आगे के निर्णय लेने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों व अन्य राज्य नियामक संस्थाओं के साथ मिलकर निगरानी और काम करना जारी रखेगा। बीसीसीआई ने कहा हमारे सभी सहयोगी सभी के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
मालूम हो कि बोर्ड ने देश में कोरोना वायरस के खतरें को देखते हुए आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। आईपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोनो वायरस और विदेशियों के वीजा पर प्रतिबंध होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bcci IPL Franchise Meet Held With The Focus on Public Safety And Well Being
बीसीसीआई

बीसीसीआई 15 अप्रैल से आईपीएल शुरू करती है तो उसके पास इसके आयोजन के लिए सिर्फ 40 दिन बचेंगे। क्योंकि इसके बाद दूसरी टीमों के इंटरनेशनल मैच हैं।आईपीएल में कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होते हैं. ऐसे में वो अपनी टीम की ओर से खेलने के लिए बीच आईपीएल से वापस जा सकते हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में टूर्नामेंट को विदेश में आयोजित करने पर चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन
Bcci IPL Franchise Meet Held With The Focus on Public Safety And Well Being
kkr

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने इस बारे में ट्वीट किया। शाहरुख ने लिखा किसभी फ्रेंचाइजी मालिक से मैदान के बाहर मिलना अद्भुत रहा। यह बैठक बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर रखी थी कि इसके स्थगित होने को लेकर हम क्या सोचते हैं। हमारे लिए दर्शकों, खिलाड़ियों, प्रबंधन और जिन शहरों में हम खेलेंगे वहां की सुरक्षा सबसे पहले मायने रखती है। हम स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकार के सभी निर्देशों का पालन करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed