फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci invites applications for the post of team manager

बीसीसीआई की तलाश नहीं हुई पूरी, निकाली नई जॉब!

Sun, 16 Jul 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 16 Jul 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
bcci invites applications for the post of team manager
बीसीसीआई - फोटो : getty

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में पिछले एक साल से काफी फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। बोर्ड की अभी सपोर्ट स्टाफ की खोज पर संशय के बादल ख़त्म नहीं हुए कि इससे पहले ही उसने टीम मैनेजर के रूप में नई नौकरी निकाली है। टीम इंडिया में सपोर्ट स्टाफ को लेकर वैसे ही काफी उठा-पटक चल रही है और ऐसे में बोर्ड के नए जॉब निकालने से ऐसा माना जा रहा है कि कोई नया ट्विस्ट तो नहीं आने वाला है।

विज्ञापन


बहरहाल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को भारतीय टीम के मैनेजर पद के लिए आवेदन मंगवाए हैं। आवेदन डालने की अंतिम तारीख 21 जुलाई रखी गई है। याद हो कि बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने हाल ही में रवि शास्त्री को भारतीय टीम का हेड कोच चुना है। 
विज्ञापन


मगर उन्होंने सपोर्ट स्टाफ के रूप में जहीर खान और राहुल द्रविड़ को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। हालांकि, सीओए के हस्तक्षेप के बाद द्रविड़-जहीर की नियुक्ति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर टीम मैनेजर के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसमें लिखा है, 'बीसीसीआई भारतीय सीनियर पुरुष टीम के मैनेजर पद के लिए आवेदन जारी कर रही है। इस पद के लिए रुचि रखने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन दे सकते हैं।'

बताया गया है कि टीम मैनेजर का कार्यकाल कम से कम एक साल का होगा। बोर्ड ने टीम मैनेजर पद के लिए जो जरूरी शर्ते रखी हैं, उनमें एक अच्छे स्तर पर क्रिकेट खेलना, जैसे डोमेस्टिक या फिर इंटरनेशनल स्तर शामिल है। बोर्ड साथ ही चाहता है कि उम्मीदवार की उम्र 60 साल से कम हो, ताकि वह व्यस्त कार्यक्रम के साथ तालमेल बैठा सके।


बयान में यह भी बताया गया है, 'बीसीसीआई से संबद्ध राज्यों की टीम के मैनेजर रहे, राष्ट्रीय टीम के मैनेजर रहे, डोमेस्टिक या इंटरनेशनल क्रिकेट खेला हो, किसी भी सरकारी या गैरसरकारी संस्था में 10 साल का अनुभव रखने वाले शख्स को प्राथमिकता दी जाएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed