फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci can appoint bhart arun as bowling coach after ravi shastri recommendation

बीसीसीआई ने माना शास्त्री का आदेश, जहीर खान का पत्ता कटा

Sun, 16 Jul 2017 06:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 16 Jul 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
bcci can appoint bhart arun as bowling coach after ravi shastri recommendation
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और प्रशासकीय समिति (सीओए) ने रवि शास्त्री की बात मानते हुए भरत अरुण को गेंदबाजी कोच बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक भरत अरुण को गेंदबाजी कोच बनाया जाना तय है। इसकी आधिकारिक पुष्टि कभी भी की जा सकती है।

विज्ञापन


वैसे भी टीम इंडिया में इस समय बहुत उठा-पठक चल रही है। विराट कोहली की पसंद के आधार पर रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया और इसके बाद अब शास्त्री का कहना मानकर भरत अरुण को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने शास्त्री को बतौर हेड कोच चुना, लेकिन इसके अलावा गेंदबाजी कोच के रूप में जहीर खान और विदेशी दौरों के लिए राहुल द्रविड़ को बल्लेबाजी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद सपोर्ट स्टाफ को लेकर उथल-पुथल मची और द्रविड़ व जहीर खान की नियुक्ति पर कोई स्पष्ट स्थिति अब तक नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बात ये भी रही कि सीओए ने सीएसी पर आरोप लगाया कि बिग-3 क्रिकेटरों ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जहीर और द्रविड़ को नियुक्त किया। सीओए की नाराजगी को बल रवि शास्त्री के बयान से भी मिला, जब उन्होंने कहा कि वो बतौर गेंदबाजी कोच भरत अरुण को जोड़ना चाहते हैं। इसके चलते ये स्पष्ट होने लगा था कि टीम इंडिया के फुल टाइम गेंदबाजी कोच के रूप में अरुण का चुना जाना तय है। 

54 वर्षीय भरत अब श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की कमान संभालेंगे। हालांकि, सीओए के एक सदस्य का कहना है कि राहुल द्रविड़ और जहीर खान की सेवाएं भी ली जाएंगी, लेकिन ये जरूरत के मुताबिक होंगी।

बताया जा रहा है कि डायना एडुलजी, सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी और राहुल जोहरी के चार सदस्यीय पैनल ने मंगलवार को शास्त्री से मुलाकात तय की है। इसके बाद रवि शास्त्री की सैलरी से लेकर सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति पर विचार-विमर्श होगा।

बता दें कि शास्त्री और अरुण करीब तीन दशक से एक-दूसरे को जानते हैं। भरत अरुण 1979 में श्रीलंका जाने वाली अंडर-19 क्रिकेट टीम के सदस्य थे, जबकि रवि शास्त्री उनके कप्तान थे।


भरत अरुण ने 1986 में बतौर गेंदबाज अपना टेस्ट और वन-डे डेब्यू किया। अरुण महज दो टेस्ट और चार वन-डे ही खेल सके।  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के छह मैचों के करियर में उनके नाम कुल पांच विकेट ही दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed