फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former team india captain Sourav Ganguly not allocated seat in train brawls with fellow passenger

प्रिंस ऑफ कोलकाता ने ट्रेन में किया सफर, सीट को लेकर हुआ झगड़ा!

Sun, 16 Jul 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 16 Jul 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
 former team india captain Sourav Ganguly not allocated seat in train brawls with fellow passenger
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
प्रिंस ऑप कोलकाता के नाम से विख्यात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियों में हैं। सुर्खियों में बने रहने का कारण टीम इंडिया के नए कोच के चुनाव के लिए जिम्मेदार बीसीसीआई की प्रशासनिक समिति का सदस्य होना है। लेकिन अब वह दूसरे कारण से सुर्खियों में हैं।  
विज्ञापन


शनिवार को सौरव गांगुली बंगाल के सिलीगुड़ी के बेलूरघाट में अपनी स्टैचू का उद्घाटन करने गए थे। इसके लिए उन्होंने सियालदाह से सीएबी के संयुक्त सचिव  अभिषेक डालमिया के साथ पदातिक एक्सप्रेस में सफर किया। 15 साल बाद सौरव ट्रेन से सफर कर रहे थे उनके लिए ये एक यादगार लम्हा था।
विज्ञापन


रिजर्वेशन लिस्ट के अनुसार गांगुली को एसी फर्स्ट क्लास में जगह मिली थी। दादा ने बताया कि जब वो अपने कंपार्टमेंट में पहुंचे तो वहां कोई और यात्री सफर कर रहा था। दादा ने मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन उस यात्री ने बवाल कर दिया। उस व्यक्ति ने दादा की परवाह भी नहीं की। वह व्यक्ति केवल अपनी सीट को लेकर परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दादा ट्रेन के डिब्बे से नीचे उतर गए। क्रिकेट लीजेन्ड को स्टेशन पर देखकर प्रशंसक उनकी ओर भागे। इसके बाद आरपीएफ वहां पहुंच गई और बड़ी मुश्किल से भीड़ पर काबू कर सकी। लेकिन असल परेशानी का समाधान नहीं हो पाया। 


उस वक्त भी दादा के कंपार्टमेंट में बैठा व्यक्ति सीट खाली करने के लिए तैयार नहीं हुआ। लेकिन काफी बहस के बाद दादा को एसी टू कंपार्टमेंट में एक सीट अलाट की गई। ऐसे में उनके लिए यह यादगार यात्रा कटु अनुभव में बदल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed