फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI invites application for Team India Head Coach

खत्म हो रहा है अनिल कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट, बीसीसीआई ने मांगे कोच पद के लिए आवेदन

Thu, 25 May 2017 07:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 25 May 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
BCCI invites application for Team India Head Coach
विराट कोहली और अनिल कुंबलें - फोटो : IBTimes
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है। मौजूदा कोच अनिल कुंबले के टीम के साथ एक साल सफलतापूर्वक निकल जाने के बाद बोर्ड ने इस बाबत नोटिस जारी किया है। अनिल कुंबले के मौजूदा एक वर्षीय अनुबंध चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद समाप्त हो जाएगा। कुंबले की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही भारतीय बोर्ड ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, ऐसा नहीं है कि कुंबले दोबारा टीम इंडिया के कोच नहीं बन सकते। उन्हें इस प्रक्रिया में सीधा प्रवेश मिला है। गौरतलब है कि बोर्ड ने सीधे तौर पर कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट आगे नहीं बढ़ाया। कुंबले की कोचिंग में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि हाल ही में अनिल कुंबले ने बोर्ड से अपनी सेवाओं की एवज में 7.5 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस पद के लिए अपना नाम भेजने की अंतिम तारीख 31 मई है।
विज्ञापन


बीते एक साल में टीम इंडिया ने अनिल कुंबले की कोचिंग में 17 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से 12 में उसे जीत मिली, जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे। भारत इस दौरान सिर्फ एक ही टेस्ट मैच हारा। इस प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज है। भारतीय कोच चुनने का फैसला बीसीसीआई की सलाहकार समिति के पास है, जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed