फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI implemented new fitness test, Players will have to complete two km race in 8.30 minutes

BCCI ने लागू किया नया फिटनेस टेस्ट, कुछ मिनटों में पूरी करनी होगी दो किलोमीटर की दौड़

Fri, 22 Jan 2021 01:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 22 Jan 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
BCCI implemented new fitness test, Players will have to complete two km race in 8.30 minutes
विराट कोहली-ऋषभ पंत-रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मैचों की बढ़ती संख्या को देखते हुए खिलाड़ियों के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत होना बेहद जरूरी होता जा रहा है। यही कारण है कि अपने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की इन चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड भी फिटनेस को लेकर गंभीर है। खिलाड़ियों की फिटनेस और क्षमताओं को परखने के लिए पहले से ही यो-यो टेस्ट का प्रावधान है, लेकिन बीसीसीआई ने अब इसमें एक और नया टेस्ट जोड़ दिया है। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, बीसीसीआई ने शीर्ष खिलाड़ियों की सहन-शक्ति और गति को मापने के लिए नए परिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। इसके तहत टीम के शीर्ष खिलाड़ियों के लिए दो किलोमीटर की दौड़ एक तय समय में पूरी करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


नए कार्यक्रम के अनुसार टीम के प्रमुख खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करने वाले युवाओं के लिए यो-यो टेस्ट के अलावा दो किलोमीटर की यह दौड़ जरूरी होगी। इस दौड़ की समय सीमा तय होगी। इसके अनुसार तेज गेंदबाजों को 8 मिनट और 15 सेकेंड में यह दौड़ पूरी करनी होगी जबकि बल्लेबाज-विकेटकीपर और स्पिनर के लिए 8 मिनट और 30 सेकेंड का समय निर्धारित होगा। हालांकि यो-यो टेस्ट पास करने के लिए 17.1 का लेवल ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस के मुताबिक, बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने इस नियम को मंजूरी दे दी है जिसके बाद सभी अनुबंधित खिलाड़ियों को इस टेस्ट की जानकारी दे दी गई है। फरवरी, जून और अगस्त के महीने में खिलाड़ियों का इस टेस्ट में भाग लेना होगा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटे खिलाड़ियों को इस टेस्ट से छूट दी गई है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों के चयन में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed