फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci have to pay Rs one lakh per day to probe panel members

BCCI को 1 दिन के देने होंगे एक लाख

Wed, 09 Oct 2013 11:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Oct 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
bcci have to pay Rs one lakh per day to probe panel members

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवासन को बड़ी राहत तो दे दी है लेकिन उसने बीसीसीआई को जांच समिति का खर्चा उठाने को कहा है।

विज्ञापन


देश की शीर्ष अदालत ने श्रीनिवासन को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के तौर पर कार्य करने की अनुमति तो प्रदान कर दी लेकिन उसने बोर्ड को नई जांच समिति के दौरान आने वाले खर्चे को वहन करने का निर्देश दे दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मुकुल मुदगल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। बोर्ड ने जांच समिति को भुगतान करने का आदेश स्वीकार कर लिया।  
विज्ञापन


आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच करने वाली समिति के हर सदस्य को प्रत्येक वर्किंग डेज पर एक-एक लाख रुपए मिलने हैं। कोर्ट ने इस समिति को चार महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समिति श्रीनिवासन के दामाद व राजस्थान रॉयल्स के मालिक के खिलाफ बैटिंग और स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों की जांच करेगी।

चार महीने बाद हुई वापसी
श्रीनिवासन को उनके दामाद गुरुनाथ मयप्पा को स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

हालांकि उन्हें दोबारा से अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कार्यभार संभालने से रोक दिया था। लेकिन मंगलवार को बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर कार्य करने की मंजूरी दे दी। श्रीनिवासन फिक्सिंग के विवाद में आने के चार माह बाद बोर्ड का अध्यक्ष पद संभालने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed