फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI has conducted Six hour review meeting with Gautam Gambhir, Ajit Agarkar and Rohit Sharma Ahead of BGT

Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद हरकत में आया बीसीसीआई, कप्तान रोहित,अगरकर और गंभीर के साथ की चर्चा

Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
सार

भारत को अब 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा।

विज्ञापन
BCCI has conducted Six hour review meeting with Gautam Gambhir, Ajit Agarkar and Rohit Sharma Ahead of BGT
रोहित-गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी जिससे कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित कुछ स्टार बल्लेबाजों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। भारत को अब 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार की विस्तृत समीक्षा की है। बताया जा रहा है कि इस समीक्षा के दौरान मुंबई टेस्ट के लिए रैंक टर्नर का चयन, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम और गंभीर की कोचिंग शैली पर चर्चा हुई है। भारतीय टीम 10 और 11 नवंबर को दो टुकड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर की कोचिंग शैली पर हुई चर्चा
बीसीसीआई की इस बैठक में कप्तान रोहित शर्मा, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गंभीर के साथ बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे। गंभीर ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सीरीज के दौरान टीम प्रबंधन द्वारा लिए गए कुछ फैसलों के बारे में सवाल पूछे गए। गंभीर की कोचिंग शैली के बारे में भी चर्चा हुई जो उनके पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ से बहुत अलग है और टीम इसे कैसे अपना रही है। 
विज्ञापन

इस मामले से जुड़े बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, यह छह घंटे की मैराथन बैठक थी जो इस तरह की हार के बाद तय थी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है और बीसीसीआई यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि टीम वापस पटरी पर लौट आए। साथ ही वह जानना चाहेगा कि गंभीर-रोहित और अगरकर इस बारे में क्या सोच रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी इस बात से खुश नहीं थे कि तेज गेंदबाज और टीम के उपकप्तान बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए आराम दिया गया और टीम ने पुणे में इसी तरह की पिच पर हारने के बाद स्पिनरों की मददगार पिच का विकल्प क्यों चुना। सूत्र ने बताया, बुमराह की अनुपस्थिति पर चर्चा की गई। हालांकि यह एक एहतियाती कदम था। इन पिचों पर भारत के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद स्पिन के मददगार वाली पिच का विकल्प चुनना कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा हुई।

चयन को लेकर नहीं थी सर्वसम्मति?
रोहित, गंभीर और अगरकर को सुझाव देने के लिए कहा गया कि सुधारात्मक उपाय कैसे किए जा सकते हैं। इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल उठाए गए या नहीं, लेकिन यह समझा जाता है कि भारतीय टीम के थिंक टैंक में कुछ लोग मुख्य कोच के साथ एकमत नहीं हैं। टी20 विशेषज्ञ ऑलराउंडर नितीश रेड्डी और रणजी ट्रॉफी में केवल 10 मैच खेलने वाले नए तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चयन सर्वसम्मति से नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed