{"_id":"5d8cdaf58ebc3e014e28023a","slug":"bcci-election-deadline-for-nomination-by-state-representatives-set-for-4th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई चुनाव के लिए राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा चार अक्टूबर हुई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई चुनाव के लिए राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा चार अक्टूबर हुई
Thu, 26 Sep 2019 09:06 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Sep 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी एन गोपाल स्वामी ने बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा बृहस्पतिवार को 4 अक्तूबर तय की। बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक मुंबई में 23 अक्तूबर को होनी है और इसी दौरान बोर्ड के चुनाव भी होंगे। इससे पहले चुनाव 22 अक्तूबर को होने थे लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण इन्हें एक दिन टाल दिया गया।
विज्ञापन
गोपाल स्वामी ने बीसीसीआई चुनावों की समय सूची जारी की जिसके अनुसार मसौदा मतदाता सूची 4 अक्तूबर को शाम पांच बजे जारी होगी। अंतिम मतदाता सूची 10 अक्तूबर को जारी की जाएगी। बीसीसीआई चुनावों के लिए नामांकन 11, 12 और 14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दिए जा सकते हैं। आवेदन की समीक्षा 15 अक्टूबर को होगी और इसी दिन वैध नामांकित उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी।
विज्ञापन