फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Contract with Indian women cricketers: Shefali Verma promoted to Grade B, here is all you need to know

महिला क्रिकेट: ग्रेड बी में पहुंचीं युवा बल्लेबाज शेफाली, अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या घटाई

Wed, 19 May 2021 11:17 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 19 May 2021 11:17 PM IST
सार

नए अनुबंध के अनुसार ग्रेड ए के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे। ग्रेड बी के खिलाड़ियों को वार्षिक तौर पर 30 लाख रुपये दिए जाएंगे और ग्रेड सी के लिए यह रकम 10 लाख रुपये तय की गई है। 

विज्ञापन
BCCI Contract with Indian women cricketers: Shefali Verma promoted to Grade B, here is all you need to know
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सनसनी मानी जाने वाली युवा बल्लेबाजी शेफाली वर्मा को बुधवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जारी सालाना अनुबंध में प्रोन्नति देते हुए ग्रेड बी में जगह दी गई। पूनम राउत को भी ग्रेड बी में भेजा गया है। हालांकि, इस ग्रेड में बीसीसीआई ने अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या को 22 से घटाकर 19 कर दिया।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'शेफाली को आने वाले वर्षों में भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह ग्रेड सी से ग्रेड बी में पहुंच गईं। पूनम राउत को दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। और उन्होंने भी ग्रेड बी में पदोन्नत किया गया है।'
विज्ञापन


युवा खिलाड़ी ऋचा घोष को ग्रेड सी में जगह दी गई है। इसमें छह खिलाड़ी हैं तो पिछले साल से पांच कम है। यह अनुबंध अक्तूबर 2020 से सितंबर 2021 तक प्रभावी है। ग्रेड बी की सूची से वेदा कृष्णामूर्ति और बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट को बाहर रखा गया है। इसके अलावा, डी हेमलता और स्पिनर अनुजा पाटिल को ग्रेड बी से बाहर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस ग्रेड में कितने खिलाड़ी, कितने मिलेंगे रुपये

  • ग्रेड ए (50 लाख रुपये) : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव।
  • ग्रेड बी (30 लाख रुपये) : मिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, जेमिमाह रोड्रिग्ज।
  • ग्रेड सी (10 लाख रुपये) : मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया, ऋचा घोष।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed