IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे शमी, अगले दो टेस्ट के लिए अनफिट घोषित; बीसीसीआई ने दी जानकारी
हाल ही में तीसरे टेस्ट मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अधिकारियों से शमी की फिटनेस पर स्थिति स्पष्ट करने कहा था और अब भारतीय बोर्ड ने उन्हें अनफिट करार दिया।
विस्तार
बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि घुटने की चोट के कारण शमी लंबे समय से टीम से बाहर हैं और उन्हें शमी के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है। बीसीसीआई ने शमी की फिटनेस पर जानकारी देते हुए कहा, बीसीसीआई की मेडिकल टीम भारतीय तेज गेंदबाज शमी के साथ करीब से काम कर रही थी जिससे वह जल्द चोट से उबर सकें। शमी टखने की चोट से पूरी तरह उबर चुके थे। शमी ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के लिए 43 ओवर गेंदबाजी की। इसके अलावा उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सभी नौ मैच खेले, जहां वह अतिरिक्त गेंदबाजी सत्र में शामिल हुए जिससे टेस्ट मैच के लिए फिट हो सकें।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) December 23, 2024
Medical & Fitness Update on Mohammed Shami #TeamIndia
Read 🔽
शमी पिछले सप्ताह दिल्ली के खिलाफ बंगाल के विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि मेडिकल टीम शमी के वर्कलोड पर लगातार निगरानी रख रही है और उनका विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कितनी जल्द ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई ने कहा, शमी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे और अपनी गेंदबाजी कार्यभार पर काम करेंगे जिससे वह लंबे प्रारूप के खेल के लिए फिट हो सकें। उनका विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका घुटना कितनी जल्दी ठीक हो रहा है।