BCCI के मुखिया सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक ही माह में दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सीने में दर्द उठने के बाद उनको एक ही माह में दो बार एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा। अपोलो अस्पताल के डॉक्टर राणा दासगुप्ता ने गांगुली को पूरी तरह फिट बताया। इससे पहले उन्हें शनिवार को छुट्टी मिलने वाली थी, लेकिन ऐसा हो न सका। याद हो कि उन्हें 27 जनवरी को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
West Bengal: BCCI Chief Sourav Ganguly discharged from Apollo Hospital in Kolkata following angioplasty.
— ANI (@ANI) January 31, 2021
"He is absolutely right," says Dr Rana Dasgupta of Apollo Hospital. pic.twitter.com/YE9kf3BINA
28 जनवरी को एक ही माह में दूसरी बार उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट भी डाले गए। मशहूर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने तमाम परीक्षण और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया था। गांगुली ने तीन सप्ताह पहले भी अपने आवास पर व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं और उसे ठीक करने के लिए उन्हें एक स्टेंट भी लगाया गया था। पहली एंजियोप्लास्टी के बाद वह सात दिन अस्पताल में थे और 7 जनवरी को उन्हें छुट्टी गई थी।
गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष
सौरव ने सीके खन्ना की जगह ली थी, जो 2017 से बोर्ड के अंतरिम प्रमुख थे। गांगुली का कार्यकाल शुरुआत में नौ माह का था, लेकिन वह और बोर्ड के सचिव जय शाह अपने पद पर बरकरार हैं। सुप्रीम कोर्ट में अगले माह इस मामले की सुनवाई होनी है। गांगुली उस समय बीमार पड़े, जब इस साल अप्रैल-मई में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले उनके राजनीति में उतरने को लेकर अटकलें तेज हैं। राज्य के राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के अनुसार गांगुली भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं। पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि राजनीति में आने को लेकर कभी अपने इरादे जाहिर नहीं किए।