फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI chief Anurag thakur will apologies in Supream Court

झुक गया बीसीसीआई, झूठे हलफनामे पर कोर्ट से माफी मांगेंगे अनुराग ठाकुर

Tue, 20 Dec 2016 09:39 PM IST
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
BCCI chief Anurag thakur will apologies in Supream Court
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने अदालत के समक्ष गलत बयानी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने की तैयारी कर ली है। बीसीसीआई की लीगल सेल ने ठाकुर की ओर से माफीनामा तैयार करना शुरू कर दिया है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक हलफनामे के जरिए यह माफीनामा 23 दिसंबर को या फिर उससे पहले दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने 15 दिसंबर को सुनवाई में अनुराग ठाकुर के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि अदालत ने प्रथमदृष्टया पाया है कि अनुराग ठाकुर ने अदालत को गुमराह करने की कोशिश की है। चीफ जस्टिस ने यहां तक कह दिया था कि अगल अदालत के समक्ष गलत बयानी का मामला साबित होता है तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। इसके बाद बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने ठाकुर की ओर से माफी मांगे जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


 

झुक गया बीसीसीआई, झूठे हलफनामे पर कोर्ट से माफी मांगेंगे अनुराग ठाकुर

BCCI chief Anurag thakur will apologies in Supream Court
शशांक मनोहर - फोटो : getty
सुप्रीम कोर्ट के इस सख्त रवैये के बाद अनुराग ठाकुर को अहसास हो चला है कि उनके पास अब माफी मांगने के अलावा कोई चारा नहीं है। इसी को ध्यान में रख उनकी ओर से माफी नामा तैयार कराया जा रहा है। हालांकि अब यह सुप्रीम कोर्ट पर ही निर्भर करेगा कि अनुराग ठाकुर के माफीनामे को स्वीकार किया जाता है या नहीं। ठाकुर के लिए यह मुश्किल भी आईसीसी चीफ शशांक मनोहर की वजह से खड़ी हुई है। मनोहर की ओर से दाखिल हलफनामे में ही कहा गया था कि ठाकुर ने बोर्ड में सीएजी प्रतिनिधि की नियुक्ति पर इसे सरकारी हस्तक्षेप मानते हुए आईसीसी को पत्र लिखने को कहा था, जबकि कोर्ट में ठाकुर ने हलफनामे के जरिए ऐसा नहीं किए जाने की बात कही थी।

वहीं कोर्ट की ओर से बोर्ड को जीके पिल्लई के स्थान पर पैनल सदस्यों के नाम दाखिल करने को भी कहा गया  है। लेकिन बोर्ड कोर्ट के समक्ष नाम नहीं दाखिल करेगा। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक ऐसा करने पर यह पक्का हो जाएगा कि बोर्ड खुद अपने पदाधिकारियों के स्थान पर नए पैनल को नियुक्त करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed