फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Central Contracts: Is Rahane-Ishant and Bhuvneshwar career over? Shock to Hanuma Vihari, Deepak Chahar

BCCI Central Contracts: क्या खत्म हुआ रहाणे-ईशांत और भुवनेश्वर का करियर? चाहर समेत इन खिलाड़ियों को भी झटका

Mon, 27 Mar 2023 11:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Mar 2023 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है।
loader
BCCI Central Contracts: Is Rahane-Ishant and Bhuvneshwar career over? Shock to Hanuma Vihari, Deepak Chahar
भुवनेश्वर, ईशांत और रहाणे काफी समय से टीम से बाहर हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साल अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध का एलान कर दिया है। इस बार केंद्रीय अनुबंध में कई स्टार खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। वहीं, कई नए खिलाड़ियों को प्रमोशन मिला है और वह केंद्रीय अनुबंध में शामिल हो गए हैं। इस बार की लिस्ट में चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है, जबकि पांच खिलाड़ी ए ग्रेड, छह खिलाड़ी बी ग्रेड और 11 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। रवींद्र जडेजा का प्रमोशन हुआ है और उन्हें विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा के साथ ए+ ग्रेड में शामिल किया गया है।


बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है।

इन खिलाड़ियों को हुआ नुकसान, अनुबंध से बाहर

विहारी, चाहर और मयंक
विहारी, चाहर और मयंक - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल के केंद्रीय अनुबंध में कई स्टार खिलाड़ियों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। इनमें अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाल दिया गया है। रहाणे और ईशांत पिछले साल ग्रेड-बी में थे, जबकि भुवनेश्वर, विहारी, मयंक, ऋद्धिमान और चाहर ग्रेड-सी में थे। अब इस नई लिस्ट को देखते हुए माना जा रहा है कि रहाणे, साहा और भुवनेश्वर का करियर लगभग समाप्त हो चुका है।

रहाणे पिछले काफी समय से टीम में नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहा को पिछले साल ही बीसीसीआई ने बता दिया था कि उन्हें अब भारतीय टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, रहाणे और ईशांत को भी पिछले साल टीम से बाहर कर दिया गया था, दोनों क्रिकेट का सिर्फ एक फॉर्मेट यानी टेस्ट में खेल रहे थे। हालांकि, टीम से बाहर होने के बाद से दोनों एक बार भी वापसी नहीं कर सके हैं।

Ajinkya Rahane Profile - Cricket Player India | Stats, Records, Video

रहाणे ने 82 टेस्ट में 38.52 की औसत से 4931 रन बनाए। इनमें 12 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। रहाणे दिसंबर 2020 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगा पाए थे, न ही कोई बड़ी पारी खेल पाए थे। दिसंबर 2020 के बाद से वह टेस्ट में सिर्फ तीन अर्धशतक लगा पाए थे। इसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। रहाणे ने 90 वनडे और 20 टी20 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।

ईशांत और भुवनेश्वर भी टीम से बाहर

ईशांत और भुवनेश्वर
ईशांत और भुवनेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया
ईशांत नवंबर 2021 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। तब वह कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे थे। ईशांत की वजह से भारत को तब सिराज को बेंच पर बिठाना पड़ता था, जबकि ईशांत की तुलना में सिराज का प्रदर्शन शानदार था। ऐसे में ईशांत के प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने सिराज को मौका देने का फैसला लिया। ईशांत ने भारत के लिए 105 टेस्ट में 311 विकेट लिए। इसके अलावा वह 80 वनडे में 115 विकेट और 14 टी20 में आठ विकेट ले चुके हैं।

ईशांत की तरह ही हाल भुवनेश्वर का भी रहा। भुवी पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप तक सिर्फ इसी फॉर्मेट में टीम इंडिया का नियमित हिस्सा रहे और लगभग हर मैच खेला। हालांकि, उनका प्रदर्शन न तो 2021 टी20 विश्व कप और न ही 2022 टी20 विश्व कप में कुछ खास रहा। वह  विकेट के लिए तरसते रहे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भुवनेश्वर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया। ऐसे में अब इन तीनों के लिए वापसी का रास्ता मुश्किल हो गया है।

मयंक, विहारी और चाहर को भी नुकसान

Hanuma Vihari selected over Mayank Agarwal, Twitter divided on India's team  selection | Cricket News

इन तीनों के अलावा मयंक, विहारी और चाहर जैसे युवा खिलाड़ियों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। श्रेयस अय्यर के टेस्ट में नियमित नंबर पांच बनने के बाद से विहारी की जगह टीम में खतरे में पड़ गई थी। ऐसे में अब उन्हें केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया गया है। वहीं, मयंक पिछले काफी समय से चोटिल रहे हैं, इस वजह से वह टीम में कई बार जगह बना पाने में नाकाम रहे।

शुभमन गिल अब ओपनर के तौर पर भारत की पहली पसंद बन गए हैं। दीपक चाहर भी 2021 टी20 विश्व कप के बाद से कई बार चोटिल हो चुके हैं। पिछले साल भी वह सिर्फ कुछ ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में नजर आए थे और ज्यादातर हिस्सा चोट की वजह से आराम करने में बिताया था। ऐसे में बीसीसीआई ने उन्हें भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। यह तीनों इस साल अच्छा प्रदर्शन कर टीम में और कॉन्ट्रैक्ट में वापसी करने की कोशिश करेंगे।

राहुल का भी डिमोशन

केएल राहुल और केएस भरत
केएल राहुल और केएस भरत - फोटो : सोशल मीडिया
खराब प्रदर्शन का नुकसान भारत के स्टार बैटर केएल राहुल को भी उठाना पड़ा है। राहुल को ए से बी ग्रेड में भेज दिया गया है। राहुल पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं। 2021 टी20 विश्व कप के बाद हार्दिक का डिमोशन हुआ था और उन्हें ए से सीधे सी ग्रेड में भेज दिया गया था। हालांकि, उन्होंने 2022 आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर पहले टीम इंडिया के कप्तान बने और अब बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में उन्हें प्रमोशन मिला है।

हार्दिक को सी से ए ग्रेड में भेजा गया है। अक्षर पटेल को भी बी ग्रेड से ए ग्रेड में, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को सी से बी ग्रेड में लाया गया है। शार्दुल ठाकुर बी से सी ग्रेड में चले गए हैं। ईशान किशन, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत पहले केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा नहीं थे। इन खिलाड़ियों के इस बार सी ग्रेड का अनुबंध दिया गया है। 

पिछले साल ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
  • ग्रेड ए+: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
  • ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मो. शमी, ऋषभ पंत
  • ग्रेड बी: चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज
  • ग्रेड सी: शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, ऋद्धिमान साहा
 
2023 की लिस्ट में किस ग्रेड में कौन सा खिलाड़ी
ए+ बी सी
रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या चेतेश्वर पुजारा उमेश यादव
विराट कोहली रविचंद्रन अश्विन लोकेश राहुल शिखर धवन
जसप्रीत बुमराह मोहम्मद शमी श्रेयस अय्यर शार्दुल ठाकुर
रवींद्र जडेजा ऋषभ पंत मोहम्मद सिराज ईशान किशन
  अक्षर पटेल सूर्यकुमार यादव दीपक हुड्डा
    शुभमन गिल युजवेन्द्र चहल
      कुलदीप यादव
      वॉशिंगटन सुंदर
      संजू सैमसन
      अर्शदीप सिंह
      केएस भरत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed