फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI called 20 young players to NCA Arjun Tendulkar name also in the list

Arjun Tendulkar: चयनकर्ताओं की लिस्ट में शामिल हुए अर्जुन तेंदुलकर, बीसीसीआई ने 20 खिलाड़ियों को NCA बुलाया

Wed, 14 Jun 2023 10:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 14 Jun 2023 10:56 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी में गोवा और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर को अगस्त माह से शुरू होने वाले शिविर के लिए बुलाया गया है। साल के अंत में अंडर-23 एमर्जिंग एशिया कप होना है। इसके लिए बीसीसीआई प्रतिभावान क्रिकेटरों की ओर देख रही है।

विज्ञापन
BCCI called 20 young players to NCA Arjun Tendulkar name also in the list
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर समेत 20 ऑलराउंडरों को बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) बुलाया है। खेल के सभी विभागों में दखल रखने वाले इन क्रिकेटरों का एनसीए में वीवीएस लक्ष्मण व अन्य विशेषज्ञों की अगुवाई में कौशल निखारा जाएगा। बोर्ड कि योजना है कि इन क्रिकेटरों को निखारकर उच्चस्तरीय क्रिकेट के लिए तैयार करने की है। ऑलराउंडरों का यह विशेष शिविर 20 दिन तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी में गोवा और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर को अगस्त माह से शुरू होने वाले शिविर के लिए बुलाया गया है। साल के अंत में अंडर-23 एमर्जिंग एशिया कप होना है। इसके लिए बीसीसीआई प्रतिभावान क्रिकेटरों की ओर देख रही है।
विज्ञापन

BCCI called 20 young players to NCA Arjun Tendulkar name also in the list
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
योजना के पीछे लक्ष्मण का दिमाग
इस ऑलराउंडर शिविर को लगाने के पीछे एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण का दिमाग है। उनका मकसद विभिन्न प्रारूपों में सभी विभागों में दखल रखने वाले क्रिकेटर तैयार करना है। सूत्रों का कहना है कि शिविर के लिए आमंत्रित किए गए सभी क्रिकेटरों पूर्णरूप से ऑलराउंडर नहीं है, इनमें कुछ बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और कुछ गेंदबाजी ऑलराउंडर शामिल हैं।

BCCI called 20 young players to NCA Arjun Tendulkar name also in the list
चेतन सकारिया - फोटो : social media
सकारिया, अभिषेक, हर्षित भी शामिल
शिविर के लिए बुलाए गए क्रिकेटरों में देश केलिए खेल चुके सौराष्ट्र के बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज चेतन सकारिया, पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला अभिषेक शर्मा को बुलाया गया है। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा गोवा के ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर मोहित रेडकर और राजस्थान के मानव सुथार को भी आमंत्रित किया गया है। 

दिल्ली के हर्षित राणा और दिविज मेहरा को भी बुलाया गया है। अर्जुन तेंदुलकर ने सात प्रथम श्रेणी मैचों में 12 विकेट लिए हैं। आईपीएल में भी उन्होंने तीन मैच खेले। भारतीय चयन समिति का सोचना है कि अर्जुन अभी 23 वर्ष के हैं और उनके कौशल को निखारा जा सकता है। गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अर्जुन को एनसीए केलिए बुलाए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed