फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci banned hyderabad captain ambati rayudu for two matches

अंपायर से उलझकर बुरे फंसे अंबाती रायडू, BCCI ने दी यह सजा

Wed, 31 Jan 2018 03:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
bcci banned hyderabad captain ambati rayudu for two matches
ambati rayudu

हैदराबाद के कप्तान अंबाती रायूड पर बीसीसीआई ने दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने यह बैन 11 जनवरी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में खेले गए एक मैच में उनके व्यवहार को लेकर लगाया है। यह बैन लगने के बाद अब रायडू आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए पहले दो मैच नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक और हैदराबाद के बीच खेले गए एक मैच में रायडू ने अंपायर के एक फैसले को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद बीसीसीआई की आचार सहिंता का उल्लंघन करने के आरोप में रायडू पर दो मैचों की प्रतिबंध लगाया गया। यह घटना उस वक्त की है जब मैच में मोहम्मद सिराज 20वां ओवर कर रहे थे और आखिरी बॉल पर कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर ने शॉट लगाया। बाउंड्री पर तैनात मेहंदी हसन ने गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक लिया था, लेकिन रिप्ले में उनका पैर बाउंड्री से सटा नजर आया था।
विज्ञापन


इस मैच में कर्नाटक की टीम ने 203 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बाद में विनय कुमार की शिकायत पर अंपायर ने स्कोर में 2 रन की बढोतरी की और लक्ष्य 205 रन का हो गया। इस पर ऐतराज उठाते हुए रायडू ने कहा कि अंपायर को 2 रन 20वें ओवर में उसी वक्त बढ़ाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में यह विवाद यहीं नहीं थमा। 20 ओवर खेलने के बाद 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने भी 203 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रायडू अंपायर से सुपर ओवर करवाने की मांग करने लगे। रायडू ने कहा, 'मुझे क्रिकेट के नियमों के बारे में पता है। अगर किसी नो बॉल पर अंपायर की नजर नहीं पड़ती, लेकिन रिप्ले में वह नो बॉल साफ नजर आती है तो क्या अंपायर उसे दोबारा नो-बॉल घोषित कर रन देता है?' अंपायर से लंबी बहस के बाद यह मामला शांत हुआ, लेकिन बाद में कप्तान रायडू पर दो मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed