फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI appoints three-member committee to look after JKCA affairs

जेकेसीए में गड़बड़ी: BCCI ने उठाया बड़ा कदम, गठित की तीन सदस्यीय समिति

Wed, 16 Jun 2021 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Jun 2021 10:35 PM IST
सार

उप समिति जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के 23 अप्रैल को राज्य संस्था के कामकाज में कुप्रबंधन के कारण बीसीसीआई को उसके क्रिकेट मामले देखने का निर्देश देने के बाद गठित की गई।

विज्ञापन
BCCI appoints three-member committee to look after JKCA affairs
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media

विस्तार

बीसीसीआई ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) का रोजमर्रा का कामकाज देखने के लिए बुधवार को तीन सदस्यीय उप-समिति गठित की। इस समिति में पूर्व रणजी क्रिकेटर मिथुन मन्हास शामिल हैं। दिल्ली और जम्मू कश्मीर टीम के पूर्व कप्तान मन्हास के अलावा उप-समिति के अन्य सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता और सुनील सेठी हैं। बीसीसीआई ने माजिद डार को श्रीनगर में क्रिकेट का विकास देखरेख करने के लिए नियुक्त किया जो सीधे उप-समिति को रिपोर्ट करेंगे। बीसीसीआई के बयान के अनुसार उप समिति हमेशा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरूण धूमल और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला वाली समिति की निगरानी और नियंत्रण में काम करेगी। उप समिति जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के 23 अप्रैल को राज्य संस्था के कामकाज में कुप्रबंधन के कारण बीसीसीआई को उसके क्रिकेट मामले देखने का निर्देश देने के बाद गठित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed