फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Apex Council meeting will decide Home season calendar along with appointment of ethics officer

घरेलू कैलेंडर पर आज BCCI की शीर्ष परिषद की बैठक, आईसीए के लिए फंडिंग भी बड़ा एजेंडा

Sun, 16 Feb 2020 12:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Feb 2020 12:30 AM IST
सार

  • बीसीसीआई करेगी शीर्ष परिषद की बैठक
  • 2020-21 घरेलू सत्र के लिए कैलेंडर पर होगा फैसला
  • आचरण अधिकारी की नियुक्ति
  • क्रिकेटरों के संघ के लिए फंड का आवंटन भी अहम 

विज्ञापन
BCCI Apex Council meeting will decide Home season calendar along with appointment of ethics officer
bcci

विस्तार

बीसीसीआई की रविवार को यहां होने वाली शीर्ष परिषद की बैठक में 2020-21 घरेलू सत्र के लिए कैलेंडर पर फैसला करना, आचरण अधिकारी की नियुक्ति और क्रिकेटरों के संघ (आईसीए) के लिए फंड का आवंटन एजेंडे में शामिल होगा। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति डीके जैन को पिछले साल फरवरी में बीसीसीआई का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था और इसके बाद वह इसके आचरण अधिकारी के रूप में दोहरी भूमिका निभाने लगे और उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और कपिल देव के खिलाफ हितों के टकराव संबंधित आरोपों का निपटारा किया। यह देखना होगा कि जैन को इसी जिम्मेदारी के लिए बरकरार रखा जायेगा या फिर सौरव गांगुली की अगुआई वाला बोर्ड नई नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन


नौ सदस्यीय परिषद के लिए एक और मुद्दा एजेंडे में शामिल होगा और वो आईसीए को फंड जारी करना है जो उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक बना भारत का पहला खिलाड़ी संघ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed