फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Announces Central Contract for Senior Woman cricketer Harmanpreet Smriti mandhana and Deepti in A grade

BCCI Contracts: महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध का एलान, हरमनप्रीत-मंधाना और दीप्ति ए ग्रेड में

Thu, 27 Apr 2023 01:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 01:42 PM IST
सार

बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध में देश की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को ए ग्रेड में रखा है। 
 

विज्ञापन
BCCI Announces Central Contract for Senior Woman cricketer Harmanpreet Smriti mandhana and Deepti in A grade
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

बीसीसीआई ने साल 2022-23 के लिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध का एलान कर दिया है। कुल 17 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को ए ग्रेड में रखा गया है। बी ग्रेड में पांच और सी ग्रेड में नौ खिलाड़ी हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ए ग्रेड में मौजूद महिला खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपये देता है। बी ग्रेड में मौजूद खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

 
किस खिलाड़ी को कौन सा ग्रेड
खिलाड़ी ग्रेड 2022-23 ग्रेड-2021-22
हरमनप्रीत कौर
स्मृति मंधाना
दीप्ति शर्मा
रेणुका ठाकुर बी अनुंबध नहीं
जेमिमा रोड्रिग्ज बी सी
शेफाली वर्मा बी बी
ऋचा घोष बी सी
राजेश्वरी गायकवाड़ बी
मेघना सिंह सी अनुबंध नहीं
देविका वैद्य सी अनुबंध नहीं
सब्बिनेनी मेघना सी अनुबंध नहीं
अंजली सरवानी सी अनुबंध नहीं
पूजा वस्त्राकर सी बी
स्नेह राणा सी सी
राधा यादव सी अनुबंध नहीं
हरलीन देओल सी सी
यास्तिका भाटिया सी अनुबंध नहीं


सात नए खिलाड़ियों को मिला अनुबंध
बीसीसीआई ने साल 2021-22 के सालाना अनुबंध में भी 17 खिलाड़ियों को शामिल किया था, लेकिन पिछले अनुबंध का हिस्सा रहे सात खिलाड़ियों को इस बार शामिल नहीं किया गया है। इन खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों को मौका दिया गया है। रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, देविका वैद्य, सब्बिनेनी मेघना, अंजली सरवानी, राधा यादव और यास्तिका भाटिया पहले केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस बार इन्हें अनुबंध में शामिल किया गया है। रेणुका एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें सीधे बी ग्रेड का अनुबंध दिया गया है, जबकि बाकी खिलाड़ियों को सी ग्रेड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय अनुबंध से बाहर हुईं ये खिलाड़ी
पूनम यादव, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, तानिया भाटिया, पूनम राउत, शिखा पांडे, अरुंधती रेड्डी।

जेमिमा को फायदा, पूजा को नुकसान
जेमिमा रोड्रिग्ज और ऋचा घोष पहले सी ग्रेड में थीं, इन दोनों को अब बी ग्रेड का अनुबंध दिया गया है। वहीं, राजेश्वरी गायकवाड़ को ए ग्रेड से बी ग्रेड में भेज दिया गया है। पूजा वस्त्राकर को भी बी से सी ग्रेड में कर दिया गया है। पूर्व कप्तान मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी संन्यास ले चुकी हैं। इस वजह से ये दोनों दिग्गज भी अनुबंध का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed