INDvENG: अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान, शमी फिर नदारद, नदीम भी बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दरअसल, इस टीम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। केवल तेज गेंदबाज उमेश यादव अहमदाबाद में टीम से जुड़ेंगें। मगर इसके पहले उनकी फिटनेस जांच की जाएगी। वे शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन शायद वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। शाहबाज नदीम और शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम से मुक्त किया गया है।
The Committee also picked five net bowlers and two players as standbys.
— BCCI (@BCCI) February 17, 2021
Net Bowlers: Ankit Rajpoot, Avesh Khan, Sandeep Warrier, Krishnappa Gowtham, Saurabh Kumar
Standby players: KS Bharat, Rahul Chahar.#INDvENG
नेट बॉलर्स और रिजर्व खिलाड़ी
चयन समिती ने पांच नेट गेंदबाज और दो रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा की है। अंकित राजपूत, आवेश खान, संदीप वारियर, कृष्णप्पा गौतम और सौरभ कुमार नेट्स में बल्लेबाजों को अभ्यास कराएंगे तो विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और राहुल चाहर रिजर्व खिलाड़ियों की भूमिका अदा करेंगे।
ऐसी है भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋधिामन साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
TEAM - Virat Kohli (Capt), Rohit Sharma, Mayank Agarwal, Shubman Gill, Cheteshwar Pujara, Ajinkya Rahane (vc), KL Rahul, Hardik Pandya, Rishabh Pant (wk), Wriddhiman Saha (wk), R Ashwin, Kuldeep Yadav, Axar Patel, Washington Sundar, Ishant Sharma, Jasprit Bumrah, Md. Siraj.
— BCCI (@BCCI) February 17, 2021
फिलहाल 1-1 से बराबरी पर सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।