फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announced donation of Rs 51 crores to the Prime Minister Fund to fight against coronavirus

BCCI ने कोरोना से लड़ने के लिए खोली अपनी तिजोरी, सुरेश रैना ने भी दिए 52 लाख रुपये

Sat, 28 Mar 2020 09:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 28 Mar 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
BCCI announced donation of Rs 51 crores to the Prime Minister Fund to fight against coronavirus
bcci
दुनिया की सबसे धनी और शक्तिशाली क्रिकेट संस्था भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी BCCI ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 51 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल ऑफ क्रिकेट इन इंडिया ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

 

2 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की नेटवर्थ वाले BCCI को बीते दिनों ट्विटर पर काफी ट्रोल किया जा रहा था। तमाम खेलप्रेमी यह जानना चाहते थे कि आखिर संकट की इस घड़ी में भारतीय क्रिकेट बोर्ड आगे क्यों नहीं आ रहा। अरबपति भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत महेंद्र सिंह धोनी तक की जमकर आलोचना हो रही है।

फैंस पूछ रहे 688 करोड़ नेटवर्थ वाले भारतीय कप्तान कोहली कोरोना के खिलाफ जंग में कहां हैं?

भारतीय क्रिकेटर्स जहां सोशल मीडिया पर घर में रहने की सलाह देने और TikTok वीडियो बनाने में व्यस्त हैं तो बांग्लादेश के कुल 27 खिलाड़ियों ने अपने आधे महीने की सैलरी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दान दे दी थी।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी
 

सचिव जय शाह का ट्वीट
 

सुरेश रैना ने दिए 52 लाख रुपये

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शनिवार को ही 52 लाख रुपये देने की घोषणा की। रैना ने इसमें से 31 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत फंड और 21 लाख रुपये यूपी के सीएम आपदा राहत कोष में दान करने का एलान किया। उन्होंने इसी के साथ पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएमओ को भी टैग किया।

रैना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'ये शानदार फिफ्टी।'



याद हो कि अनजान महामारी कोरोना वायरस अब दुनिया भर के लिए जानलेवा हो चुकी है। सवा छह सौ लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तो भारत में यह आंकड़ा हजार के नजदीक पहुंचने वाला है। खबर लिखे जाने तक हिदुस्तान में 19 लोगों की मौत भी हो चुकी। मध्य चीन के वुहान शहर में फैला इस वायरस से सर्वाधिक मौत अमेरिका और इटली जैसे विकसित देश में हुई है, जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और अत्याधिक हॉस्पिटल हैं। भारत में भी सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर रखा है।

सरकार ने आनन-फानन में कई हॉस्पिटल्स में आइसोलेशन सेंटर्स बनाया है। ट्रेन को स्पेशल वार्ड में बदला है। इस बीमारी से लड़ने के लिए सरकार की आं र्थिक मदद के लिए सचिन तेंदुलकर ने भी 50 लाख की मदद दी थी। सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये दिए तो अबतक भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed