फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Nitish Kumar Reddy Eyes Greatness After Player Of The Match Performance Against Afghanistan

चोट से लौटे नीतीश रेड्डी ने मचाया धमाल: क्या अब बनेंगे भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर? खुद बताया आगे का लक्ष्य

Wed, 16 Sep 2026 10:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Sep 2026 10:29 AM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट लिए और भारत की सात विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चोट से वापसी के बाद रेड्डी ने कहा कि वह हमेशा से दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर बनना चाहते हैं और अतिरिक्त गति हासिल करना इसी लक्ष्य का हिस्सा है।

विज्ञापन
Nitish Kumar Reddy Eyes Greatness After Player Of The Match Performance Against Afghanistan
नीतीश रेड्डी - फोटो : IANS

विस्तार

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद से अपना दम दिखाया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 159/8 के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। शानदार गेंदबाजी के लिए रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अवॉर्ड लेने के बाद रेड्डी ने अपनी फिटनेस और वापसी को लेकर कहा, 'यह अच्छा है। अभी मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। हमने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बहुत अच्छा काम किया है और शरीर अच्छी तरह से रिकवर हो रहा है।'
विज्ञापन

'हमेशा से सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर बनना चाहता था'
चोट से वापसी के बाद रेड्डी के लिए गेंदबाजी में यह प्रदर्शन खास रहा। भारतीय टीम सीम गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के जरिए टीम का संतुलन बेहतर करने की कोशिश कर रही है। रेड्डी ने बताया कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी में अतिरिक्त गति हासिल करने पर भी काम किया है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं हमेशा से सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर बनना चाहता था और इसके लिए मुझे उस अतिरिक्त गति की जरूरत थी, जो मुझे मिल रही है। इसके फायदे और नुकसान दोनों होंगे और फिट रहना भी जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'बस खुद पर यकीन कर रहा था'
पहले टी20 में गेंद से रेड्डी का प्रभाव ज्यादा नहीं दिखा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने जोरदार वापसी की। हालांकि, रेड्डी ने पिछले प्रदर्शन के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय खुद पर भरोसा बनाए रखने को अहम बताया। उन्होंने कहा, 'मैं कहूंगा कि यह सब अपनी काबिलियत पर भरोसा करने और वापसी करने के बारे में है। मैं बस खुद पर यकीन कर रहा था। यह एक अजीब खेल है; एक पल में कुछ भी बदल सकता है।'
विज्ञापन

भारत को मिला सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर का विकल्प
नीतीश रेड्डी की वापसी भारतीय टीम के लिए भी अहम है। गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता टीम को अतिरिक्त संतुलन देती है। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने गेंद से अपनी उपयोगिता साबित की और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। भारत अब सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। ऐसे में तीसरे टी20 में भी रेड्डी के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। चोट से वापसी के बाद मिले प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड ने उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed