फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India's White-Ball Stars Rise in Latest ICC T20I Rankings After Strong Afghanistan Series Abhishek Bumrah Varu

आईसीसी टी20 रैंकिंग: पाकिस्तानी को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे अभिषेक, पहले पर कौन? बुमराह और वरुण को भी फायदा

Wed, 16 Sep 2026 01:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Sep 2026 01:56 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में मिला है। अभिषेक शर्मा बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन उनसे आगे हैं। गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।

विज्ञापन
India's White-Ball Stars Rise in Latest ICC T20I Rankings After Strong Afghanistan Series Abhishek Bumrah Varu
आईसीसी रैंकिंग - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत के शानदार प्रदर्शन का असर खिलाड़ियों की ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी दिखाई दिया है। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त बना ली है। इन दोनों मैचों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद कई खिलाड़ियों ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप के मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपनी स्थिति मजबूत की है। बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा को सबसे बड़ा फायदा हुआ है, जबकि गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने रैंकिंग में सुधार किया है।
विज्ञापन

 

India's White-Ball Stars Rise in Latest ICC T20I Rankings After Strong Afghanistan Series Abhishek Bumrah Varu
अभिषेक और ईशान - फोटो : BCCI
अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंचे
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार 82 रन की पारी खेली थी। इस पारी का फायदा उन्हें ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में मिला है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक स्थान की छलांग लगाई और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए। अब उनसे आगे सिर्फ भारत के ईशान किशन हैं। ईशान और अभिषेक के बीच रेटिंग अंकों का अंतर भी ज्यादा नहीं है। दोनों के बीच 51 रेटिंग अंकों का अंतर है। ऐसे में सीरीज के बाकी मुकाबलों में प्रदर्शन अभिषेक के लिए रैंकिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है।

India's White-Ball Stars Rise in Latest ICC T20I Rankings After Strong Afghanistan Series Abhishek Bumrah Varu
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ANI
वरुण चक्रवर्ती पांचवें नंबर पर
गेंदबाजों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति मजबूत हुई है। वरुण चक्रवर्ती ने दो स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष पांच में जगह बना ली है। वरुण अब पांचवें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में उनके प्रदर्शन ने इस सुधार में भूमिका निभाई है। जसप्रीत बुमराह ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। भारतीय तेज गेंदबाज सात स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अर्शदीप और अक्षर भी ऊपर चढ़े
भारत के एक और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वह 11 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी अपनी स्थिति में सुधार किया है। वह छह स्थान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस तरह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो मैचों के बाद भारत के चार गेंदबाजों को टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

India's White-Ball Stars Rise in Latest ICC T20I Rankings After Strong Afghanistan Series Abhishek Bumrah Varu
बुमराह-अर्शदीप - फोटो : ANI
अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को भी फायदा
अफगानिस्तान की ओर से ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने रैंकिंग में ध्यान खींचा है। 26 वर्षीय उमरजई ने सीरीज के पहले मुकाबले में नाबाद अर्धशतक लगाया था। उनकी इस पारी के बाद ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की रैंकिंग में उन्हें फायदा हुआ है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज में भारत शुरुआती दो मुकाबले जीत चुका है। इस प्रदर्शन का फायदा जहां भारतीय खिलाड़ियों को रैंकिंग में मिला है, वहीं अफगानिस्तान के उमरजई ने भी अपने प्रदर्शन से सुधार किया है।

India's White-Ball Stars Rise in Latest ICC T20I Rankings After Strong Afghanistan Series Abhishek Bumrah Varu
मैट रेनशॉ - फोटो : @cricketcomau
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी फायदा
ताजा आईसीसी रैंकिंग में वनडे में भी कई बदलाव हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को भी इसमें फायदा हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 59 रन से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने पांच विकेट लिए। इसके बाद वह 20 स्थान ऊपर चढ़कर वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 20वें नंबर पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू रेनशॉ को भी उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। उन्होंने उस मुकाबले में 109 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इसके बाद वह शीर्ष 100 से बाहर की स्थिति से सीधे 68वें नंबर पर पहुंच गए। कूपर कॉनॉली ने भी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौ स्थान की छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 51 रन बनाए थे और अब वह 77वें स्थान पर हैं।


India's White-Ball Stars Rise in Latest ICC T20I Rankings After Strong Afghanistan Series Abhishek Bumrah Varu
ओली रॉबिन्सन - फोटो : IANS
टेस्ट रैंकिंग में ओली रॉबिन्सन का करियर बेस्ट
ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 21 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद रॉबिन्सन दो स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। इंग्लैंड के ही जोश टंग ने भी दो स्थान की छलांग लगाई है और 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 19 विकेट लिए थे। रॉबिन्सन ने बर्मिंघम में तीसरे टेस्ट के दौरान अर्धशतक भी लगाया था। इसका फायदा उन्हें टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में मिला और वह सात स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए।




बाबर और शान मसूद भी आगे बढ़े
पाकिस्तान के लिए टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में कप्तान बाबर आजम और शान मसूद ने सुधार किया है। बाबर दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद ने चार स्थान की छलांग लगाई और अब 37वें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को भी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाने का फायदा मिला। वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed