फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sanju Samson On Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi: 'We Are A Team' after IND vs AFG 2nd T20

अभिषेक शर्मा या वैभव सूर्यवंशी: सैमसन के लिए सबसे बड़ी चुनौती कौन? मैच जिताऊ पारी के बाद ओपनर ने खुद दिया जवाब

Wed, 16 Sep 2026 10:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Sep 2026 10:55 AM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में 22 गेंदों पर 57 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से मिल रही चुनौती पर खुलकर बात की। सैमसन ने कहा कि वह दोनों को अपना प्रतियोगी नहीं मानते। उनके मुताबिक सभी खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं और टीम को सबसे ऊपर रखकर फैसले लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sanju Samson On Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi: 'We Are A Team' after IND vs AFG 2nd T20
अभिषेक, संजू और वैभव - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में शानदार अर्धशतक लगाने के बाद संजू सैमसन से टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से मिल रही चुनौती को लेकर सवाल किया गया। सैमसन ने माना कि स्थिति आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे व्यक्तिगत मुकाबले की तरह देखने से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'यह मुश्किल है, लेकिन हम समझते हैं कि सभी क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सभी का लक्ष्य देश के लिए जीत हासिल करना है। टॉप ऑर्डर में हर कोई अच्छा खेल रहा है। मैं उन्हीं चीजों को नियंत्रित कर सकता हूं, जो मेरे नियंत्रण में हैं।'
विज्ञापन


सैमसन ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल जगह है, पूरी टीम मैनेजमेंट और हर किसी के लिए। कप्तान, कोच और चयनकर्ता सभी के लिए मुश्किल है। सभी बहुत अच्छे हैं और सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते रहने का सही मौका दिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन

'वे बाहरी दुनिया के लिए प्रतियोगी हैं, हम एक टीम हैं'
संजू ने साफ किया कि वह अपने साथियों को चुनौती के रूप में नहीं देखते और उनके साथ सकारात्मक रहने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने प्रतियोगियों के साथ सकारात्मक रहने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि वे बाहरी दुनिया के लिए कॉम्पिटिटर हैं, लेकिन हम एक टीम हैं और हम एक देश के लिए खेल रहे हैं। हम पहले गेम जीतना चाहते हैं और फिर यह दूसरे लोगों पर निर्भर करता है।'

Sanju Samson On Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi: 'We Are A Team' after IND vs AFG 2nd T20
सैमसन ने अभिषेक-वैभव पर बयान दिया - फोटो : IANS/ANI
वैभव के चयन पर संजू ने समझी टीम की मजबूरी
वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती दो टी20 मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। उनके बारे में बात करते हुए संजू ने आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन का जिक्र किया और टीम में उनके आने को स्वाभाविक बताया। उन्होंने कहा, 'आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं जो आईपीएल में 700-800 रन बनाकर आया है। मेरा टूर्नामेंट उससे पहले था। उसके बाद उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उसे किसी न किसी तरह से आना ही था। मैंने 2-3 गेम में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और वह फॉर्म में था। हम उस सीरीज में गेम जीतना चाहते थे। नेतृत्व के नजरिए से मैं यह समझता हूं। मैं खुद भी आईपीएल में कप्तान के तौर पर ऐसी स्थिति में रहा हूं।'
विज्ञापन

'लीडरशिप ग्रुप टीम को सबसे पहले रखकर फैसले ले रहा'
सैमसन ने बताया कि ऐसे मुश्किल फैसलों के बीच टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के बीच संवाद भी जरूरी है। उन्होंने कहा, 'यहीं पर संवाद की जरूरत पड़ती है। हेड कोच से जरूरी संवाद हुआ। इंग्लैंड सीरीज के दौरान काफी संवाद हुआ था। इस सीरीज से पहले भी उनसे काफी बातचीत हुई थी। एक लीडरशिप ग्रुप के तौर पर हम टीम को सबसे पहले रखते हुए कुछ बहुत मुश्किल फैसले ले रहे हैं। इसलिए इसका क्रेडिट हमारी टीम के लीडरशिप ग्रुप को जाता है।'

Sanju Samson On Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi: 'We Are A Team' after IND vs AFG 2nd T20
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन - फोटो : ANI
अफगानिस्तान के खिलाफ बरसा संजू का बल्ला
पहले टी20 में आठ गेंदों पर 10 रन बनाने वाले संजू ने दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी की। उन्होंने 22 गेंदों पर चार छक्के और सात चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ सैमसन ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों को जवाब दिया। वहीं, वैभव सूर्यवंशी शुरुआती दोनों मुकाबलों में टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे हैं। अब तीसरे टी20 में उनकी वापसी होती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed