फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci announced ashwin as captain of india a

पंजाब के बाद अब अश्विन को बनाया गया इस टीम का कप्तान, मिलेगा शॉ और गिल का साथ

Wed, 28 Feb 2018 09:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
bcci announced ashwin as captain of india a
आर अश्विन - फोटो : File
टीम इंडिया के घातक स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भले ही इस वक्त वन-डे और टी20 टीम से बाहर चल रहे हों लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका सिक्का चमका हुआ है। पहले आईपीएल में उन्हें पंजाब की कप्तानी मिली और अब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उन्हें देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया 'ए' का कप्तान नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 4 से 8 मार्च के बीच शर्मशाला में देवधर ट्रॉफी खेली जानी है। अश्विन के अलावा श्रेयस अय्यर को इंडिया 'बी' की कमान सौंपी गई है, वहीं विजय हजारे चैंपियन कर्नाटक की अगुवाई करुण नायर करेंगे।
विज्ञापन


अश्विन को इंडिया 'ए' का कप्तान बनाए जाने के पीछे माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें वन-डे टीम में वापसी का मौका दिया है। इसके अलावा अंडर-19 टीम के दो स्टार पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को भी उनकी कप्तानी में खेलने का मौका मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार हैं दोनों टीमें-
इंडिया 'ए': रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, उन्मुक्त चंद, अक्षदीप नाथ, शुभमान गिल, रिकी भुई, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), कृणाल पंड्या, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, बासिल थम्पी, कुलवंत खेजरोलिया, रोहित रायुडू। 


इंडिया 'बी': श्रेयस अय्यर (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन, अंकित बावने, मनोज तिवारी, सिद्धेष लाड, कोना भरत (विकेटकीपर), जयंत यादव, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, हनुमा विहारी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, हर्षल पटेल, उमेश यादव , रजत पाटीदार। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed