{"_id":"22358bbafe9d4f4495ef6e089dcf6f43","slug":"bcci-agrees-for-team-india-s-tour-to-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान गई BCCI, टीम इंडिया जाएगी द. अफ्रीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मान गई BCCI, टीम इंडिया जाएगी द. अफ्रीका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने साल के अंत में होने वाले टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपनी रजामंदी दे दी है।
विज्ञापन
पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द कर सकती है। लेकिन मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दौरे को जारी रखने के साथ ही बताया कि इस दौरे में टीम इंडिया दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी।
हालांकि सीरीज के मैचों की तारीख और आयोजन स्थलों की घोषणा अभी होनी है।
भारत मामले से दूर रहे लोगर्ट
इससे पहले विवाद को खत्म करने के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने अपने सीईओ हारून लोगर्ट को बीसीसीआई के साथ किसी भी मामले में शामिल नहीं करने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
सीएसए को उम्मीद थी कि इससे भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा बिना किसी व्यवधान के पूरा होगा जिसमें वह सफल रहा।
सीएसए द्वारा दौरे की एकतरफा घोषणा करने पर बीसीसीआई ने आपत्ति जताई थी जबकि दौरे की अवधि में पहले ही कटौती हो गई है। अगर यह सीरीज नहीं खेली जाती तो सीएसए को काफी नुकसान उठाना पड़ता इसलिए होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सीएसए ने लोगर्ट को लंबी छुट्टी पर भेजने का फैसला किया।
विज्ञापन
इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया कि 12 अक्टूबर को बीसीसीआई और सीएसए के बीच हुई बैठक में काफी विचार-विमर्श के बाद भारतीय बोर्ड दिसंबर में दो टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेलने पर इस शर्त पर राजी हुआ है कि भारतीय मामले में लोगर्ट टांग नहीं अड़ाएंगे।
सीएसए यह भी योजना बना रहा है कि आगे भविष्य में लोगर्ट बीसीसीआई से जुड़े किसी मामले में शामिल न हों।