{"_id":"632c84b6072b7f07be3361dd","slug":"bcci-agm-2022-will-be-held-in-mumbai-on-october-18-elections-will-also-be-held-for-5-posts-including-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI AGM 2022: मुंबई में 18 अक्तूबर को होगी बीसीसीआई की एजीएम, अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए भी होंगे चुनाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI AGM 2022: मुंबई में 18 अक्तूबर को होगी बीसीसीआई की एजीएम, अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए भी होंगे चुनाव
Thu, 22 Sep 2022 10:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:10 PM IST
सार
बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नए संविधान संशोधन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद तारीखों का एलान किया है। एजीएम में संविधान संशोधन पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह
- फोटो : आईपीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम सभा की बैठक (एजीएम) 18 अक्टूबर को मुंबई में होगी। उसी दिन पांच पदाधिकारी पदों के लिए चुनाव भी होंगे। बीसीसीआई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव आयोजित होंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बोर्ड के सभी सदस्य एसोसिएशन को मेल लिखकर इसकी जानकारी दी है।
बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नए संविधान संशोधन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद तारीखों का एलान किया है। एजीएम में संविधान संशोधन पर मुहर लगेगी। संविधान में बदलाव कर कूलिंग ऑफ पीरियड नियम में बदलाव किया जाएगा। एजीएम के दौरान ही महिला आईपीएल को लेकर चर्चा होगी। बोर्ड लंबे समय से इसके आयोजन को लेकर योजना बना रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: नागपुर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से टी20 खेलेगा भारत, छह साल से इस मैदान पर नहीं हारी टीम इंडिया
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला आईपीएल का आयोजन अगले साल मार्च में पुरुष आईपीएल से पहले हो सकता है। बोर्ड जल्द ही इसके लिए मीडिया राइट्स और टीमों के बिक्री के लिए टेंडर जारी कर सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे टी20 के लिए नागपुर पहुंची टीम इंडिया, ऋषभ-सूर्यकुमार के इस अंदाज ने जीता दिल, देखें वीडियो
बीसीसीआई की यह 91वीं एजीएम होगी। उसी दिन यह तय किया जाएगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में बीसीसीआई का प्रतिनिधि कौन होगा। बैठक के दौरान 2022 और 2023 के वार्षिक बजट को लेकर भी इस चर्चा की जाएगी। लोकपाल और आचार-व्यवहार अधिकारी की नियुक्ति होगी। इसके अलावा क्रिकेट कमेटी, स्टेडिंग कमेटी, अंपायर्स कमेटी का गठन होगा।