फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI  acting secretary Amitabh Choudhary says Decision on day-night Test in India soon 

भारत में पहले डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट को लेकर BCCI का बड़ा बयान

Wed, 17 Jan 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
BCCI  acting secretary Amitabh Choudhary says Decision on day-night Test in India soon 
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि देश में पहले डे-नाइट क्रिकेट टेस्ट पर फैसला जल्द ही लिया जाएगा। अफगानिस्तान के साथ 14-18 जून तक बेंगलुरु में खेले जाने वाले टेस्ट मैच की घोषणा के मौके पर उन्होंने कहा, 'इस बारे में हमेशा सवाल पूछा जाता है। इस पर फैसला जल्द ही लिया जाएगा, लेकिन ये अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के बारे में नहीं होगा।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 12 टेस्ट खेलने वाले देशों में आठ ने डे-नाइट का टेस्ट मैच खेला है, लेकिन रैंकिंग में टॉप पर काबिज टीम इंडिया ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। गौरतलब है कि साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया था। गुलाबी गेंद से खेले गए अब तक 9 ऐसे मैच हुए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पहले कहा था कि 2016 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ घरेलू मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी लेकिन ये नहीं हो सका। हालांकि पिछले महीने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे के बीच डे-नाइट मैच खेला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed