फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCA plans to make Eden Garden test memorable

कानपुर में 500वां टेस्ट जीतने के बाद कोलकाता में 250वां टेस्ट जीतने की चुनौती

Tue, 27 Sep 2016 09:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
BCA plans to make Eden Garden test memorable
कोहली - फोटो : getty

विज्ञापन
कानपुर में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 500वें मैच में जीत हासिल की, इसके बाद भारत के सामने कोलकाता के ईडन गार्डन में 250वां टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करने की चुनौती है। सीरीज का दूसरा टेस्ट कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में 30 सितंबर से खेला जाएगा। कानपुर के बाद कोलकाता में खेला जाने वाला टेस्ट मैच भी ऐतिहासिक होगा क्योंकि यह भारत की सरजमीं पर खेला जाने वाला 250वां टेस्ट मैच होगा।एक तरफ इस मैच को जीतकर भारत सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज बराबर करने के लिए अपना पूरा दम लगाएगी। न्यूजीलैंड ने 51 साल पहले 5 मार्च 1965 को ईडन गार्डन के ऐतिहासिक मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेला था। वह मैच ड्रा रहा था।

 

लॉर्ड्स की तर्ज पर होगी टेस्ट मैच की शुरुआत

BCA plans to make Eden Garden test memorable
ईडन गार्डन - फोटो : file photo
वहीं इस मैच का यादगार बनाने की पूरी तैयारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने कर ली है। इस मौके पर दोनों टीमों और बंगाल के पूर्व कप्तानों को खास तौर पर बने चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया जाएगा। इन सिक्कों पर 250 लिखा होगा। साथ ही इस ऐतिहासिक मैच की शुरुआत क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स की तर्ज पर घंटा बजाकर की जाएगी। सीएबी के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने बताया कि ऐसे 60 सिक्के तैयार कराए गए हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को भी यह सिक्का दिया जाएगा। इसके अलावा टास के लिए भी एक खास सिक्का बनवाया गया है। इस मौके पर ढाई सौ पौधे भी लगाने की योजना है। टीम इंडिया में खेलने वाले बंगाल के दो खिलाड़ियों ऋद्धिमान साहा और मोहम्मद शामी को 250वें मैच का हिस्सा बनने पर मैच को दूसरे दिन अलग से सम्मानित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक टेस्ट के मौके पर सीएबी ने लायंस क्लब आफ इंडिया के सहयोग से पूरे राज्य से चार हजार गरीब और पिछड़े तबके के बच्चों को ईडन गार्डन लाने की योजना है। बंगाल में त्योहारों का सीजन मसलन दुर्गा पूजा के कारण टिकटों की मांग कम है। इस कारण लोगों को मैदान में लाने के लिए सीएबी ने  टिकटों की कीमत घटा कर क्रमश: एक हजार, पांच सौ और ढाई सौ रुपये कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed